Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

Haryana में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, भागकर बचाई जान…वजह जान होगी हैरानी

22

नूंह : हरियाणा के नूंह जिले के अमीनाबाद गांव में पुलिस टीम पर हमला हुआ। यह गांव राजस्थान सीमा के पास पुन्हाना खंड में स्थित है। पुलिस साइबर ठगी के आरोपी को पकड़ने गई थी, लेकिन जैसे ही आरोपी को पकड़ लिया गया, ग्रामीणों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया।

पुलिसकर्मी किसी तरह वहां से बच निकलें, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा करते हुए आरोपी को पुलिस से छुड़ा लिया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथराव के दौरान कुछ ग्रामीण भी चोटिल हुए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।|

ठगी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस

जानकारी के अनुसार, सीआईए टीम लोकेशन के आधार पर साइबर ठगी के मामले में आरोपी रियाज पुत्र रफीक को ढूंढ रही थी। सोमवार देर शाम उसकी लोकेशन अमीनाबाद में ट्रेस हुई और पुलिस टीम वहां पहुंची। टीम ने रियाज को पकड़ लिया, लेकिन उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

रियाज के शोर मचाने पर उसके परिवार और अन्य ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस से आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस उसे लेकर जाने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। हालात बेकाबू होने पर पुलिस कर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए और पुलिस टीम ने लोकल थाने को सूचना दी। हालांकि, टीम के आने से पहले ही ग्रामीणों ने आरोपी रियाज को छुड़ा लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.