Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफ... दिवाली के बाद जहां दिल्ली में हवा हुई जहरीली, वहीं देश के इन शहरों में AQI सिर्फ 19— जानिए कहां की ह... साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सीन' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, महज 3 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड... गोवर्धन पूजा 2026 पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ संयोग, जानिए सही तिथि, पूजा का समय और अन्नकूट का महत्व शेयर बाजार में आज जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 140 अंक टूटा और निफ्टी 25,000 के नीचे फिसला— बैंकिंग शेयरो... दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात दीपोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, कटनी और सिवनी समेत कई जगहों पर आग लगने से दर्जनों की मौत ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का अमेरिका को कड़ा संदेश, सभी मोर्चों पर युद्ध रोकने की शर्त पर 4... दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ ... दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर ला...

भयंकर भूकंप से दहल उठा जापान! एक्टर प्रभास की सुरक्षा को लेकर चिंता, डायरेक्टर ने कहा- ‘वो सुरक्षित हैं’, किस काम से गए थे जापान?

33

पैन इंडिया स्टार प्रभास पिछले दिनों अपनी फिल्म बाहुबली: द एपिक के प्रमोशन के सिलिसेल में जापान में थे. इस बीच बीते रोज़ वहां रिक्टर स्केल पर 7.5 तीव्रता का बड़ा भूकंप आया, जिससे पूरा जापान हिल गया. इस बड़े भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई. इन खबरों से भारत में प्रभास के फैंस परेशान हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रभास को लेकर चिंता जताई. तभी ‘द राजा साब’ फिल्म के डायरेक्टर मारूती ने अपने एक जवाब से लाखों फैंस की चिंता को खत्म कर दिया. मारूती ने बताया कि उन्होंने प्रभास से खुद बात की है.

प्रभास के एक फैन ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा. इस पोस्ट में वो लिखते हैं, “लगता है जापान में भूकंप आया है और सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है. हमारे हीरो वहीं हैं और उन्हें कल वापस आना है.” प्रभास की चिंता जताते हुए किए गए इस एक्स पोस्ट पर मारूती ने जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “डार्लिंग (प्यारे दोस्त) से बात की है, वो टोक्यो (जापान की राजधानी) में नहीं हैं और वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं. फिक्र करने की कोई बात नहीं.” हालांकि मारूती ने ये साफ नहीं किया कि प्रभास भूकंप के वक्त वहां थे या नहीं.

कुछ दिन पहले जापान गए थे प्रभास

करीब तीन दिनों पहले प्रभास जापान में थे और अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे. प्रभास ने इंस्टाग्राम पर एक नोट और कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं. वो नोट बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली की ओर से उन्हें भेजा गया था. प्रभास ने नोट शेयर करते हुए लिखा था, “डार्लिंग एसएस राजामौली. आपसे बहुत प्यार करता हूं. आपको जापान में काफी मिस कर रहा हूं. हम दोनों फिर से यहां आएंगे.” जापान में आए इस भूकंप में कम से कम 27 लोग घायल हुए और हज़ारों घरों को नुकसान पहुंचा है.

प्रभास इन दिनों क्या कर रहे हैं?

प्रभास इस वक्त अपनी अगली फिल्म ‘द राजा साब’ की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधी अग्रवाल और रिद्धी कुमार भी हैं. इसके अलावा इसमें संजय दत्त निगेटिव किरदार में नज़र आने वाले हैं. कुछ वक्त पहले इसका ट्रेलर रिलीज़ किया गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.