Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

जकार्ता में बड़ा हादसा! 7 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत, कई लोग अब भी अंदर फंसे, बचाव कार्य जारी

35

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार (9 दिसंबर) को एक 7 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. इस घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं. इनमें से कुछ की मौत दम घुटने से हुई. आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि इमारत के अंदर अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का काम जारी है.

जानकारी के मुताबिक जिस इमारत में आग लगी वो टेरा ड्रोन इंडोनेशिया का ऑफिस है.रिहायशी और कारोबारी इलाके में स्थित इस इमारत से उठता घना काला धुआं आसमान में फैल गया, जिससे आसपास के लोगों और दफ्तर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है.

हादसे में 17 लोगों की मौत

दोपहर के वक्त लगी इस आग ने देखते-ही-देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की बड़ी संख्या में टीमें मौके पर भेजी गईं. हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था. पुलिस के अनुसार हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

कई लोग इमारत के अंदर फंसे

पुलिस के मुताबिक आग की शुरुआत पहली मंजिल से हुई. लेकिन धीरे-धीरे ये आग पूरी इमारत में फैल गई. शुरुआत में कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली. आग इतनी तेज थी आस-पास के ऑफिस में मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई. इमारत के अंदर अब भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है.

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद

पुलिस के मुताबिक पहली मंजिल पर रखी बैटरियों में आग लग गई थी, जिसकी वजह से आग फैलती चली गई और जल्द ही सातवीं मंजिल तक फैल गई.फिलहाल पूरी इमारत की तलाशी जारी है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम पूरी इमारत की जांच कर रही है. आग इतनी तेज ही कि इस पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है.

कुछ दिन पहले हॉन्गकॉन्ग में हुआ था हादसा

कुछ दिन पहले ही हॉन्गकॉन्ग के ‘ताइ पो’ जिले के रिहायशी कॉम्प्लेक्स में आग लगने करीब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. वहीं कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे. इस घटना से हड़कंप मच गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.