Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

पंजाब में सनसनीखेज वारदात, बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से ह/त्या

26

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात फाजिल्का से सामने आई है, जहां पड़ोस में रहने वाले परिवार ने व्यक्ति को घर के बाहर घेर कर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान आरोपियों ने व्यक्ति की गर्दन और सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान बलकार सिंह निवासी अबोहर के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी चरनजीत कौर ने बताया कि गांव भंगाला का युवक मनजिंदर सिंह उर्फ मनी उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। उसने आगे बताया कि उसका पति बलकार सिंह गत दिन गांव में ही किसी रिश्तेदार की शादी में गए थे जहां पर वह लड़का उनकी बेटी के छेड़ने लगा। यही नहीं उसकी बेटी को धमकियां भी देने लगा। इसके बाद उनका पति वहां परेशान होकर बेटी को साथ लेकर शादी छोड़कर घर वापस आए गए।

चरनजीत ने बताया कि उसका पति इस बात की शिकायत करने उसके घर जा रहा था। जैसे वह घर से बाहर निकले तो मनजिंदर सिंह उर्फ मनी, उसका भाई तरसेम सिंह, पिता चंद सिंह और मां हरप्रीत कौर ने उसके पति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। महिला ने बताया कि, आरोपियों ने इस दौरान तेजधार हथियारों से वार किए जिससे उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना सदर की पुलिस पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक 3 बच्चों का पिता था। परिवार ने आरोपियों गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.