Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के तीन युवकों के पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर रांची लाए गए, एयरपोर्ट पर चीख-पुकार

22

रांची: गोवा के नाइट क्लब में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में झारखंड के तीन युवकों की मौत ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया है. हादसा बुधवार देर रात हुआ, जिसमें लगभग 25 लोगों की जान चली गई. गुरुवार दोपहर झारखंड के तीनों मृतकों के पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर रांची लाए गए. जैसे ही शव एयरपोर्ट पहुंचे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पूरे एयरपोर्ट परिसर में मातम छा गया और कई लोग वहीं बेहोश होकर गिर पड़े.

मृतकों में रांची जिला के लापुंग प्रखंड स्थित फतेहपुर गांव के दो सगे भाई—प्रदीप महतो (24) और विनोद महतो (22) शामिल हैं. दोनों धनेश्वर महतो के बेटे थे. तीसरे मृतक मोहित मुंडा (22), खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव के रहने वाले थे. तीनों गोवा के एक रेस्टोरेंट में शेफ और कुकिंग स्टाफ के रूप में काम कर रहे थे. परिजनों के अनुसार, तीनों कुछ महीने पहले ही रोजगार के लिए गोवा गए थे और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना देख रहे थे.

रांची एयरपोर्ट पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित भी पहुंचे. इसी दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की भी एयरपोर्ट पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि यह घटना केवल तीन परिवारों का नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का दुख है. बंधु तिर्की ने सरकार से मांग की कि मृतकों के परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए और घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए.

प्रदीप और विनोद के चाचा नारायण महतो ने रोते हुए बताया, “मेरे दोनों भतीजे एक साथ चले गए. वे परिवार को संभालने के लिए बाहर गए थे, लेकिन आज उनका शव घर आ रहा है. हमें सुबह हादसे की जानकारी मिली. गांव में भी हर कोई सदमे में है.” इसी तरह मोहित मुंडा के परिजन भी एयरपोर्ट पर बेसुध रोते दिखे.

गोवा पुलिस के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में फायर सेफ्टी नियमों की गंभीर अनदेखी की बात सामने आ रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाइट क्लब में आपातकालीन निकास पर्याप्त नहीं थे और आग फैलने के बाद लोग बाहर नहीं निकल पाए. गोवा के मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. वहीं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है.

रांची एयरपोर्ट से तीनों पार्थिव शरीर एंबुलेंस से उनके गांव भेज दिए गए, जहां हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं. फतेहपुर और गोविंदपुर गांवों में मातम पसरा है और परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. यह घटना तीन युवा सपनों को निगल गई और पूरे झारखंड में शोक की लहर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.