Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

तीन उड़ानें बदलकर 20 घंटे में गोवा से पहुंचे रायपुर

19

रायपुर। इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) में पायलट और क्रू सदस्यों की कमी व अन्य कारणों से उड़ानों के रद होने से यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालत यह है कि गोवा से रायपुर आने के लिए यात्रियों को तीन उड़ानें बदलनी पड़ रही हैं, तो किसी को तीन दिन से अपने लगेज के लिए एयरपोर्ट का चक्कर काटना पड़ रहा है।

अधिक पैसे देकर यात्रा करने की मजबूरी

यात्रियों में आयोजनों में शामिल न हो पाने की कसक है। साथ ही अधिक पैसे देकर यात्रा करने की मजबूरी भी है। वित्तीय नुकसान भी हुआ है। परिवार और मित्रों के साथ यात्रा का सुख समस्या में बदल गया है। फैमिली प्रोग्राम के लिए 19 लोगों के साथ गोवा गए पवन आहूजा की कहानी समस्याओं की पूरी बानगी है।

आहूजा बताते हैं कि दो दिसंबर से समस्या शुरू हुई थी। उसी दिन वे गोवा पहुंचे थे। शनिवार को लौटना था। गोवा से रायपुर की कोई फ्लाइट नहीं मिली। फ्लाइट लेकर मुंबई पहुंचे। फिर दिल्ली की फ्लाइट पकड़ी और अंत में दिल्ली से रायपुर की एयरइंडिया की फ्लाइट मिली। रविवार दोपहर दो बजे वह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। पूरी यात्रा में 20 घंटे लगे और कुल 50 हजार रुपये लगे।

नागपुर से सड़क के रास्ते रायपुर पहुंचे

पवन आहूजा के ग्रुप के कुछ लोग गोवा से मुंबई, मुंबई से नागपुर फ्लाइट से पहुंचे। फिर नागपुर से सड़क के रास्ते रायपुर पहुंचे। कुल मिलाकर मौज मस्ती की ट्रिप समस्याओं से भर गई। इंडिगो ने समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं दिया।

तीन दिनों से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट बैगेज की कर रहे पूछताछ

इसी तरह उदयपुर से डेस्टिनेशन वेडिंग से लौटे अभिषेक ने बताया कि वे लगातार तीन दिनों से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट आकर अपने और गेस्ट के बैगेज के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। पहले दिन कुछ बताया गया। दूसरे दिन कुछ और बताया गया। आज बताया गया कि बैगेज दिल्ली में है।

उनके कुछ गेस्ट स्विटजरलैंड से आए हैं। उनकी सोमवार की फ्लाइट है। बैगेज नहीं आया तो समस्या हो जाएगी। इसी तरह कई यात्रियों ने बताया कि एक्जक्युटिव श्रेणी में टिकटों की मारामारी के कारण मजबूरी में उन्हें बिजनेस क्लास मे सफर करना पड़ा। अतिरिक्त खर्च की नौबत आ गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.