Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रेखापल्ली में ग्रामीण की संदिग्ध मौत, बीजापुर पुलिस को नक्सल सामग्री बरामदगी में करता था सहयोग

11

बीजापुर: नक्सल उन्मूलन के लिए लगातार चल रहे अभियानों के बीच बीजापुर से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है. थाना तर्रेम में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक ग्रामीण का शव मिला है. ग्रामीण का नाम माड़वी भीमा है, जो माओवादी सामग्री बरामदगी में सुरक्षा बलों को सहयोग करता था.

ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षा बलों को सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार नक्सल ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. इसी क्रम में वाटेवागु सीआरपीएफ कैंप (थाना तर्रेम) से सुरक्षा बलों की टीम ने 5 दिसंबर को रेखापल्ली गांव के पास एंटी–नक्सल अभियान शुरू किया. सुरक्षा बलों ने रेखापल्ली निवासी माड़वी भीमा (आयु 48 वर्ष) और अन्य ग्रामीणों के सहयोग से रेखापल्ली, धामारम, कोंडापल्ली, चिंतावागु नदी तट और आसपास के जंगलों में नक्सली मौजूदगी की जानकारियां जुटाई.

जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में आईईडी, विस्फोटक व अन्य डंप सामग्री बरामद की गई, जिसे टीम 6 दिसंबर को कैंप लेकर वापस पहुंची. उनके साथ माड़वी भीमा भी मौजूद था. कैंप पहुंचने के बाद सभी ने रूटीन काम किया, खाना खाया.

सुरक्षा बलों के सहयोगी का मिला शव

इसके कुछ देर बाद माड़वी भीमा टहलने की बात कहते हुए जंगल की ओर निकला. कुछ देर बाद रात लगभग साढ़े 8 बजे ड्यूटी पर मौजूद जवानों ने पेड़ पर कुछ लटकता हुआ देखा, पास जाकर देखा तो वह माड़वी भीमा था, जो पेड़ पर फांसी पर लटका मिला. जवानों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और फर्स्ट एड दी, लेकिन तब तक भीमा की मौत हो चुकी थी.

बीजापुर पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा की सुरक्षा अभियान के दौरान बरामदगी में सहयोग करने वाला ग्रामीण माड़वी भीमा रात में मृत अवस्था में पाया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार माओवादी संगठन की प्रतिशोध के भय से आत्महत्या की आशंका है, लेकिन हम निष्पक्ष और विस्तृत जांच कर रहे हैं. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. विधिक प्रावधानों के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जांच की प्रक्रिया जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.