Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

CM रेखा गुप्ता ने किया दिल्ली का बखान: ‘दिल्ली महज एक शहर नहीं, बल्कि एक जीवंत सभ्यता है’, किस कार्यक्रम में दिया यह बयान?

19

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि दिल्ली महज एक शहर नहीं है, बल्कि यह एक जीवंत सभ्यता है, जो महाभारत के इंद्रप्रस्थ से लेकर आधुनिक लोकतांत्रिक स्थान तक निरंतर सांस्कृतिक विकास से आकार ले रही है. रेखा गुप्ता ने राजधानी में लाल किला परिसर में आयोजित यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र में यह टिप्पणी की.

उन्होंने कहा कि भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत वेदों, उपनिषदों और योग से लेकर त्योहारों, अनुष्ठानों और प्रदर्शन कलाओं तक फैली हुई है, जो संग्रहालयों में नहीं, बल्कि यहां के लोगों के रोजमर्रा के जीवन में पनपती है.

विरासत का संरक्षण महत्वपूर्ण

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि तीव्र आधुनिकीकरण, जलवायु परिवर्तन, प्रवासन और डिजिटल परिवर्तन के कारण अमूर्त विरासत का संरक्षण पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है. उन्होंने कहा कि वैश्विक मंचों पर पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों और सांस्कृतिक प्रथाओं को बढ़ावा देने पर भारत का हालिया जोर, देश की सांस्कृतिक जड़ों और सभ्यतागत पहचान को मजबूत करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजरिए को दर्शाता है.

क्या चाहती हैं सीएम रेखा गुप्ता?

लाल किले पर आज से 13 दिसंबर तक यूनेस्को की इंटरगर्वमेंटल कमिटी की सांस्कृतिक विरासत को लेकर 20 वां सत्र आयोजित होने जा रहा है. भारत पहली बार इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसमें 180 से ज्यादा देशों से करीब एक हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे. मुख्यमंत्री चाहती हैं कि विदेशी मेहमान सिर्फ सम्मेलन ही नहीं, बल्कि पुरानी दिल्ली की सांस्कृतिक रोशनी, उसके खान-पान और विरासत का अनुभव भी लें.

इन विभागों को दिए आदेश

सीएम रेखा गुप्ता ने एसआरडीसी, पीडब्ल्यूडी और एमसीडी को संयुक्त रूप से इलाके में बड़े पैमाने पर सफाई और सौंदर्गीकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश के बाद राजधानी का चांदनी चौक और लाल किला के आस पास के क्षेत्र को साफ करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है. सीएम गुप्ता ने ना केवल चांदनी चौक बल्कि पूरे नेताजी सुभाष मार्ग को साफ सुथरा बनाने के लिए दीवारों और बोर्ड पर पेंट करने के आदेश दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.