Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sharad Pawar News: महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच शरद पवार ने स्पष्ट की स्थिति, चुनावों में AI के... Motihari Encroachment Drive: सुगौली में अतिक्रमण हटाने के दौरान गिरी दीवार, महिला गंभीर घायल; जेसीबी... Shravasti Flood: श्रावस्ती में खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर राप्ती नदी, कई गांव जलमग्न; छतों पर रहने... Asian Games 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर मेडल, रोमांचक शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं Human Rights Commission CG: जब रावण के मानवाधिकार को लेकर पहुंच गई शिकायत, आयोग ने दिया यह दिलचस्प ज... हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक जलवा: 52वें दिन भी जारी रही बंपर कमाई MP-CG Health News: जांजगीर में जच्चा की मौत पर हंगामा, शव रखकर प्रदर्शन और तहसीलदार की मौजूदगी में ह... रूसी कब्जे वाले ओलेशकी में भुखमरी के हालात: भोजन न मिलने पर घास और कबूतर खाने को मजबूर नागरिक Share Market Crash: सेंसेक्स 1,124 अंक टूटा, निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे; जानें बाजार में भारी गिरा... WhatsApp Policy Rules: बल्क मैसेजिंग और अनचाहे संदेशों पर कड़ा एक्शन, जानें व्हाट्सऐप बैन होने से कै...

कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, गंजीपुरा इलाके में मची अफरातफरी

45

जबलपुर। शहर के सबसे व्यस्ततम गंजीपुरा मार्केट स्थित एक तीन मंजिला कपड़े की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ग्राउंड फ्लोर में लगी आग तेजी से ऊपर की ओर फैल गई और उसकी चपेट में ऊपरी मंजिल की होजयरी दुकान भी चपेट में आ गई।

आनन-फानन में क्षेत्रीय नागरिक व दुकानदारों ने नगर निगम की दमकल शाखा काे सूचना दी। मौके पर चार दमकल वाहन रवाना किए गए। दमकलकर्मी पानी की बौछार कर आग बुझाने की कवायद में अब भी जुटे हैं।

 

नगर निगम के दमकलकर्मियों के मुताबिक करीब 10 बजे हरदौल मंदिर के समीप कपड़े की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत ही चार दमकल वाहन रवाना किए गए।

 

आग तीन मंजिला इमारत के निचले हिस्से से होकर ऊपर तक पहुंच गई थी। आग भड़कती देख बाद में तीन टैंकर और रवाना किए गए। आग कपड़े की दुकान में लगी थी।

 

संकरी गलियां होने के कारण आग को काबू करने नगर निगम का काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। आग में लाखों रुपये के नुकसान की आंशका जताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.