Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राजनाथ सिंह ने किया श्योक टनल का उद्घाटन: 920 मीटर लंबी यह टनल लद्दाख में सेना का मूवमेंट और हथियारों की सप्लाई बनाएगी सुपर फास्ट

13

भारत के बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लद्दाख में श्योक टनल से बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) के 125 रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. जानकारी के मुताबिक ये महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स सात राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को फायदा पहुंचाएंगे.

920-मीटर लंबी कट एंड कवर श्योक टनल भारत की इंजीनियरिंग और तकनीकी प्रगति को दिखा रहा है. ये टनल भूस्खलन और हिमस्खलन वाले इलाकों से सैनिकों और नागरिकों की बिना रुकावट आवाजाही सुनिश्चित करेगी. बाकी के प्रोजेक्ट लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मिजोरम से जुड़े हैं, जिनमें 28 सड़कें, 93 पुल और चार अन्य रणनीतिक सुविधाएं शामिल हैं.

125 प्रोजेक्ट्स राष्ट्र को किए समर्पित

इन प्रोजेक्ट्स का उद्दघाटन करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “हमारे जवानों ने हमेशा से, जिस पराक्रम और वीरता का परिचय दिया है, वह अपने आप में हम सबके लिए एक Inspiration है और मैं सही कहूं, तो आज हम जिन Infrastructure Projects का Inauguration कर रहे हैं, यह हमारे उन्हीं वीरों को, राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि है. इन्हें राष्ट्र को समर्पित करते हुए, मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है.”

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सेनाओं के बहादुर जवान और आप जैसे, BRO के सभी कर्मी देश के लिए लगातार काम कर रहे हैं. किसी भी मौसम में, किसी भी स्थिति में काम करते रहने की आपकी जो भावना है, उसी का यह परिणाम है कि आज हमारा देश लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है.

श्योक टनल के लिए क्या बोले राजनाथ?

श्योक टनल के बारे में बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का कार्यक्रम बहुत खास है, क्योंकि आज हम लद्दाख में बनी एक अहम सुरंग का उद्घाटन कर रहे हैं. यह सुरंग दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड पर बनी है और इसकी लंबाई 920 मीटर है.

राजनाथ ने बताया कि यह सुरंग दुनिया के सबसे मुश्किल और दुर्गम इलाकों में बना एक इंजीनियरिंग अजूबा है. इससे इस स्ट्रेटेजिक एरिया में सालभर अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी. साथ ही, जिस इलाके में भारी बर्फबारी, हिमस्खलन और बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है, वहां यह सुरंग सुरक्षा, आवाजाही और खासकर सर्दियों में तेजी से तैनाती की क्षमता को कई गुना बढ़ा देगी.

साथ ही राजनाथ सिंह ने बताया कि आज सिर्फ लद्दाख ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल और मिजोरम में भी कई और प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित किए जा रहे हैं. ये सभी 125 प्रोजेक्ट्स मिलाकर लगभग 5,000 करोड़ रुपये के हैं. बीआरओ के इतिहास में एक साथ इतने महंगे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन आज तक कभी नहीं हुआ

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.