Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

भीषण आग से दहला गोवा का नाइट क्लब! डांस कर रहे लोगों में मची भगदड़, चीखें गूंजीं, जान बचाने के लिए भागे लोग

36

गोवा अग्निकांड क्लब का एक नया वाडीयो सामने आया है. क्लब में डांस चल रहा था. उसी दौरान ये भीषण आग लग गई. आग की लपटों को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्टेज पर डांस करते हुए लोग मौके से अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. ये आग नाइट क्लब में देर रात तकरीबन 11-12 बजे के बीच लगी.

सामने आई वीडियो में ये साफ दिख रहा है कि आग की लपटें स्टेज पर गिर रही हैं. इन लपटों को देखकर मौके पर मौजूद लोग बिल्कुल ही सहम गए. ये आग सिलेंडर फटने की वजह से लगी. आग की लपटें स्टेज पर लाइट के जरिए आ रही थी. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला स्टेज पर डांस कर रही है और पीछे कुछ लोग इंस्ट्रूमेंट बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

आग लग गई चिल्लाकर भागे लोग

वहां मौजूद लोगों को जैसे ही आग की लपटें दिखाई देती हैं, म्यूज़िक तुरंत बंद कर दिया जाता है और भीड़ में घबराहट फैल जाती है. लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है आग लग गई (आग लग गई) और वे अफरा-तफरी और कंफ्यूजन के बीच जगह से भागने की कोशिश कर रहे हैं.

पतली गलियों से पहुंच सकते हैं यहां

नॉर्थ गोवा के अरपोरा में बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में शनिवार देर रात आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई. गोवा पुलिस के मुताबिक, आग में 25 लोगों की मौत हो गई. मरने वाले लोगों में चार टूरिस्ट थे. 14 स्टाफ मेंबर थे और सात की पहचान अभी होनी बाकी है. वहीं इस घटना में घायल छह लोगों का इलाज चल रहा है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है.

अर्पोरा नदी के बैकवाटर के पास बना नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन तक सिर्फ़ पतली गलियों से ही पहुंचा जा सकता है. हालांकि, यह खुद को एक आइलैंड क्लब बताता है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एंट्री और एग्जिट की कम जगहें एक बड़ी रुकावट बनीं. अधिकारियों ने बताया कि फायर इंजन सीधे मौके पर नहीं पहुंच पाए और उन्हें करीब 400 मीटर दूर खड़ा करना पड़ा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.