Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक, सत्ताधारी दलों ने कसा तंज

15

रांची: भाजपा विधायक दल की आज प्रदेश कार्यालय में बैठक होगी. शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के अंदर और बाहर सरकार को घेरने की बैठक में रणनीति बनाई जाएगी. हेमंत सरकार के एक साल पूरा होने के बाद उसके कामकाज, जनता से किए चुनावी वादे, युवाओं को रोजगार देने के वादे समेत कई मुद्दे शामिल होंगे.

बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में होगी बैठक

रविवार शाम 7 बजे से होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि गिरती विधि व्यवस्था, कोयला लूट, बालू लूट का मुद्दा हो या छात्रवृति नहीं देने का विषय हो, इन तमाम मुद्दों को कैसे विपक्ष पूरी मुखरता से सदन में उठाए, इस विषय पर आज की बैठक में चर्चा होगी. आज शाम झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे.

बैठक पर झामुमो का तंज

शीतकालीन सत्र को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक पर तंज कसते हुए झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि विधानसभा के हर सत्र से पहले या सत्र के दौरान ही भाजपा ऐसी बैठक करती है, जिसमें कोई समाधान नहीं निकलता. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि विधानसभा के हर सत्र के दौरान या उससे पहले हर बार भाजपा और उसके सहयोगी दल इस तरह की बैठक करते हैं, लेकिन उसका रिजल्ट शून्य होता है.

सत्ताधारी दल के विधायक उठाएंगे मुद्देः कांग्रेस

वहीं झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि वोट चोरी करने वाले लोग हमारी सरकार के खिलाफ क्या रणनीति बनाएंगे? झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को भाजपा के विधायक क्या घेरेंगे. उल्टा हम सदन के अंदर भाजपा के दोहरे चरित्र का पर्दाफाश करेंगे.

उन्होंने कहा कि सरना धर्म कोड, झारखंड के हक का केंद्रीय कोल कंपनियों पर बकाया, केंद्रीय योजनाओं के लिए फंड न देने का मामला सहित कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें सत्ताधारी दल के विधायक उठाएंगे और राज्य की जनता को यह बताएंगे कि कैसे केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड के साथ भेदभाव कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.