Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

इजराइल को ईरान का सख्त संदेश! ओमान सागर में की दूसरी बड़ी ड्रिल, 2,000 KM रेंज वाली मिसाइलें दागकर दिखाई ताकत

6

इजराइल के साथ 12 दिन तक चले जंग के बाद ईरान ने शुक्रवार को एक बार फिर अपनी सैन्य क्षमता का बड़ा प्रदर्शन किया. देश के सरकारी टीवी ने बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ओमान सागर और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के करीब बड़े पैमाने पर मिसाइलें दागीं.

यह अभ्यास दो दिन से चल रहा है और इसे बेहद रणनीतिक माना जा रहा है. ईरान ने बताया कि मिसाइलें देश के अंदरूनी इलाकों में स्थित भूमिगत ठिकानों से दागी गईं और उन्होंने ओमान सागर में अपने तय लक्ष्यों को सटीकता से भेदा.

किन मिसाइलों को दागा गया?

IRGC ने जिन मिसाइलों का इस्तेमाल किया, उनमें शामिल हैं- Qadr-110,Qadr-380, Ghadir Cruise Missile. इन मिसाइलों की मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर तक बताई गई है, जो पूरे पश्चिम एशिया में खतरे का पैमाना बढ़ा देती है. इसके अलावा ईरान ने 303 नामक एक बैलिस्टिक मिसाइल भी दागी, हालांकि उसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई. टीवी फुटेज में मिसाइलों के लॉन्च और टारगेट पर लगने के वीडियो दिखाए गए, जो ईरान की सैन्य क्षमता का स्पष्ट संकेत माने जा रहे हैं.

इजराइल-ईरान युद्ध के बाद दूसरी बड़ी ड्रिल

ये सैन्य अभ्यास ऐसे समय में हो रहे हैं जब जून में हुए इजराइल-ईरान युद्ध में ईरान के करीब 1,100 लोग मारे गए थे, जिनमें कई उच्च स्तरीय सैन्य अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिक शामिल थे. वहीं, ईरान के मिसाइल हमलों में इज़राइल में 28 लोगों की मौत हुई थी. युद्ध के बाद से ईरान खुलकर कह रहा है कि अगर इजराइल दोबारा हमला करता है, तो वह उससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसी रणनीति के तहत ईरान ने अगस्त में पहली नौसैनिक ड्रिल की थी और अब यह दूसरी बड़ी कवायद है।

हॉर्मुज जंक्शन पर बढ़ी हलचल, दुनिया की नजरें खाड़ी पर

हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री लाइनों में से एक है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल और गैस गुजरता है. इस इलाके में मिसाइल परीक्षण और सैन्य अभ्यास से अमेरिका, इज़राइल, खाड़ी देश और वैश्विक मार्केट सभी में बेचैनी बढ़ जाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.