Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोरखपुर में भाजपा नेता के 14 वर्षीय बेटे की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, 6 नामजद और 50 अज्ञात पर ... अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद रामपुर में मीडिया से मुखातिब हुए आजम खान, जेल के अनुभवों पर छलका दर... म्यांमार में रोहिंग्या हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का बड़ा खुलासा, 2017 के सैन्य अभियान में... करीब आठ साल बाद बहाल हुए 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी जसवीर सिंह, राजा भैया की गिरफ्तारी से आए थे सुर्... डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम कसने की तैयारी, सरकार और मेटा ने मिलकर शुरू की अनूठी पहल अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2026, सुबह से रात तक काम में उलझने वाले पुरुषों की सेहत और इस साल की खास थी... भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता...

सोनू निगम की ‘स्मार्ट डील’: 19 लाख रुपये की मंथली इनकम बिना काम किए, अमिताभ-शाहरुख के रियल एस्टेट क्लब में हुए शामिल

36

अक्सर हम सुनते हैं कि अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान या अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स ने करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी या किराए पर दी. इंडस्ट्री के दिग्गज अब अपनी कमाई को सिर्फ फिल्मों या गानों तक सीमित नहीं रखना चाहते. वे जानते हैं कि असली दौलत ‘स्मार्ट निवेश’ (Smart Investment) से बनती है. अब इसी कड़ी में सुरों के सरताज सोनू निगम का नाम भी जुड़ गया है.

सोनू निगम की ‘सिल्वर जुबली’ डील

मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू निगम ने मुंबई के प्राइम लोकेशन ‘सांताक्रूज ईस्ट’ में एक बड़ी कमर्शियल प्रॉपर्टी को लीज (किराए) पर दिया है. यह कोई छोटी-मोटी जगह नहीं है, बल्कि 4,257 वर्ग फुट (करीब 395 वर्ग मीटर) में फैला एक विशाल स्पेस है. यह प्रॉपर्टी ‘ट्रेड सेंटर बीकेसी’ में स्थित है, जो मुंबई के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित इलाकों में गिना जाता है. सोनू निगम ने अपनी इस प्रॉपर्टी को 5 साल के लिए किराए पर देकर अपने भविष्य की कमाई को सुरक्षित कर लिया है. आंकड़े बताते हैं कि अगले पांच सालों में सिर्फ इस एक प्रॉपर्टी से सोनू निगम की झोली में लगभग 12.61 करोड़ रुपये आएंगे.

महज किराया नहीं, यह है मुनाफे का गणित

अब जरा इस कमाई के गणित को समझते हैं, जो किसी भी निवेशक के लिए एक केस स्टडी हो सकती है. एग्रीमेंट के मुताबिक, लीज के पहले साल सोनू निगम को हर महीने 19 लाख रुपये का किराया मिलेगा. यानी बिना स्टूडियो गए, बिना कोई शो किए, 19 लाख रुपये हर महीने सीधे खाते में. लेकिन असली खेल ‘एप्रिसिएशन’ (Appreciation) का है. एग्रीमेंट में यह तय किया गया है कि किराया हर साल बढ़ेगा.

  1. दूसरे साल: किराया बढ़कर 20 लाख रुपये प्रतिमाह हो जाएगा (करीब 5.26% की बढ़ोतरी).
  2. तीसरे साल से: हर साल किराए में 5% की निश्चित बढ़ोतरी होगी.
  3. पांचवें साल तक: यह रकम बढ़कर 23.15 लाख रुपये महीना हो जाएगी.

इसके अलावा, सुरक्षा के तौर पर सोनू निगम ने 90 लाख रुपये का ‘सिक्योरिटी डिपॉजिट’ भी लिया है. यह रकम रिफंडेबल है, यानी जब किराएदार प्रॉपर्टी खाली करेगा तो यह वापस करनी होगी, लेकिन तब तक यह एक बड़ी पूंजी के रूप में सोनू निगम के पास रहेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.