Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

स्टेशन पर सो रहा था दिव्यांग, देखते ही आग बबूला हो गया GRP हेड कांस्टेबल, लात-घूसे और जूते से पीटा

24

मध्य प्रदेश के उज्जैन का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रेलवे स्टेशन पर सो रहे एक दिव्यांग युवक को जीआरपी का हेड कांस्टेबल पहले तो थप्पड़ और फिर उसकी जूतों से पिटाई करता नजर आ रहा है. यह वीडियो घटना के समय पास से गुजरी ट्रेन के AC कोच में बैठे एक यात्री ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था. इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है.

उज्जैन के नागदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से मंगलवार सुबह एक ट्रेन गुजर रही थी. इस बीच ट्रेन के एसी कोच में बैठे एक यात्री ने रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवक की पिटाई का वीडियो बना लिया. इस वीडियो में एक व्यक्ति दिव्यांग को थप्पड़ मारने के साथ ही उसे जूते से भी पीट रहा था. वीडियो में दिव्यांग रोते हुए बिना किसी गलती की माफी मांगता रहा, लेकिन आरोपी को उस पर जरा भी तरस नहीं आई.

रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवक की पिटाई

घटना का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया. जानकारी जुटानी शुरू की गई तो यह वीडियो नागदा रेलवे के प्लेटफार्म नंबर 1 का निकाला. वहीं, दिव्यांग बुजुर्ग की पिटाई करने वाले आरोपी की पहचान जीआरपी हेड कांस्टेबल मानसिंह के तौर पर हुई, जो कि ड्यूटी पर तैनात था. मामले में कार्रवाई करते हुए जीआरपी एसपी रेल श्री शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से आरोपी हेड कांस्टेबल सस्पेंड कर दिया है. उसे रेल लाइन पुलिस इंदौर भेजा गया है.

आरोपी हेड कांस्टेबल को किया गया निलंबित

जानकारी देते हुए एसपी शुक्ला ने बताया कि इस वीडियो में चौकी जीआरपी नागदा में तैनात हेड कांस्टेबल मानसिंह दिव्यांग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे. कांस्टेबल के इस कृत्य के कारण रेल पुलिस की छवि यात्रियों और आम जनता के बीच खराब हो रही थी. कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता करने वाले हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो की शिकायत नागदा के पार्षद प्रकाश जैन ने जीआरपी एसपी रतलाम से की थी. उसी के बाद मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हुई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.