Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झज्जर के चमनपुरा गांव में दहला देने वाली घटना: पूर्व सैनिक ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, म... कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के तंजानियाई छात्र फाजेल ने 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में मचाया तहलका: हरियाणवी ग... करनाल में सड़क के गड्ढे ने ली 3 लोगों की जान: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, काछवा से बहलोलपुर जा रह... कैथल बच्ची दुष्कर्म-हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषी की फांसी 50 साल की सख्त उम्रकैद में त... यमुनानगर में पराली जलाने पर बड़ी कार्रवाई: 3 महीने बाद किसान पर FIR दर्ज, 'मेरी फसल-मेरा ब्योरा' पोर... मुंबई के पूर्व कपड़ा कारोबारी शिवचरण गुप्ता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित, 10 साल बाद बड़े भाई पहुंच... 'हर घर तिरंगा 2026' अभियान: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिखाई बाइक रैली को हरी झंडी, सांसद संज... करनाल की पॉक्सो अदालत का बड़ा फैसला, 10 साल के बच्चे से कुकर्म करने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग को 20 साल... पंचकूला सीबीआई अदालत में 645 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले की सुनवाई: आरोपी रिभव रिषी की जमानत पर 17 अग... हरियाणा में 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह हेतु ध्वजारोहण की सूची जारी, सीएम नायब सैनी हांसी म...

Jalandhar में बड़ा फेरबदल! इन अफसरों के किए गए तबादले

18

जालंधर : नगर निगम जालंधर में मंगलवार को कमिश्नर संदीप ऋषि द्वारा तबादलों के आदेश जारी किए गए, जिसके तहत कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार असिस्टैंट कमिश्नर अजय कुमार को मेयर का ओ.एस.डी. नियुक्त किया गया है। वहीं सुपरिंटैंडैंट हरप्रीत सिंह वालिया को वाटर सप्लाई विभाग का चार्ज सौंपा गया है।

सुपरिंटैंडैंट राकेश शर्मा को अब प्रधानमंत्री आवास योजना तथा लाइवलीहुड मिशन का कार्यभार देखने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुपरिंटैंडैंट दलजीत कौर को जनरल स्टोर और लाइब्रेरी शाखा का काम सौंपा गया है। आउटसोर्स एस.डी.ओ. गगन लूथरा से जोन 3, 5 और 9 के कार्य वापस लेकर उन्हें जोन नंबर 1 में तैनात कर दिया गया है। वहीं शर्मा सिंह से जोन 1 का कार्य वापस ले लिया गया है। जे.ई. अमित कुमार को अब एस.डी.ओ. कार्यालय की डाक संबंधित कार्रवाई की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.