Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

दिल्ली में ठंड और जहर का डबल अटैक! कड़ाके की सर्दी के साथ प्रदूषण का कहर जारी, जानें आज का मौसम और AQI

28

दिल्ली में आज शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा. दिल्ली के साथ ही आज से 10 राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगीइसमें दिल्लीयूपीबिहारएमपीराजस्थानहरियाणापंजाब और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. ये स्थिति अगले 4 से 5 दिन देखने को मिलेगी. तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है. दिल्ली के लिए आज मौसम विभाग ने कोहरे का भी पूर्वानुमान जताया है. वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

सर्दी के सितम के साथ ही राजधानी में जहरीली हवा की भी मार झेलनी पड़ रही हैमंगलवार शाम वायु गुणवत्ता और खराब हो गईएक्यूआई 372 रिकॉर्ड किया गयाशहर में 15 से ज्यादा स्थानों पर एक्यूआई ‘गंभीर‘ श्रेणी में पहुंच गया हैसीपीसीबी का कहना है कि मंगलवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 372 रहा. जबकि सोमवार को  304 और रविवार को 279 था.

राजधानी के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसारअगले कुछ दिनों तक दिल्ली में एक्यूआई के ‘बेहद खराब‘ श्रेणी में रहने की आशंका हैइतना ही नहीं रात में धुंध रहने की संभावना हैदक्षिण-पश्चिम दिशा से हल्की गति से हवा चलने की संभावना हैसकी रफ्तार दोपहर में बढ़कर 5 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती हैशाम और रात के समय हवा की स्पीड बढ़कर 10 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है.

प्रदूषण पर काबू पाने के लिए उपायों को मंजूरी

दिल्ली के प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली नगर निगम ने मंगलवार को शहर में कई उपायों को मंजूरी दीमहापौर राजा इकबाल सिंह ने अधिकारियों से कहा कि बढ़ते वायु और धूल प्रदूषण के खिलाफ ठोससमयबद्ध और परिणाम-उन्मुख कार्रवाई की जाए. महापौर ने सदन की करीब 4 घंटे तक हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने व्यावहारिक सुझाव साझा किए हैं.

राजस्थान में कई जगह तापमान में भारी गिरावट

उधर, राजस्थान में कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट आई है. बीती रात न्यूनतम तापमान लूणकरणसर (बीकानेर) में 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा फतेहपुर (सीकर) में 6.6, गंगानगर में 6.9 डिग्री, अलवर में 8 डिग्री, चूरू में 9 डिग्री और बीकानेर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है. 4 दिसंबर के बाद जयपुर और बीकानेर रीजन में शीतलहर का भी अनुमान है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.