Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...

पंजाब में बड़ी हलचल, DIG फिरोजपुर रेंज हरमनबीर सिंह गिल का ट्रांसफर

30

तरनतारन: पंजाब में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। 2 IPS अधिकारियों का तबदला किया गया है। तरनतारन जिले में हुए उपचुनावों के मद्देनजर पिछले 2 महीनों में चुनाव आयोग और DGP के आदेश पर कई पुलिस कर्मचारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया, जबकि कुछ को सस्पेंड करना पड़ा। पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से तरनतारन जिले में काम कर रहे कर्मचारियों को अभी भी सस्पेंशन और आगे की कार्रवाई का डर सताता दिख रहा है।

PunjabKesari

इसका एक और नया उदाहरण तब देखने को मिला जब होम डिपार्टमेंट ने मंगलवार को DIG फिरोजपुर रेंज हरमनबीर सिंह गिल का ट्रांसफर करके उन्हें PAP जालंधर भेज दिया। होम डिपार्टमेंट की तरफ से जारी आदेशों में ऊपर साफ लिखा है कि हरमनबीर सिंह गिल की जगह अब फिरोजपुर रेंज का सारा काम DCP लुधियाना (लोकल) स्नेहदीप शर्मा IPS को दे दिया गया है।

हरमनवीर सिंह के ट्रांसफर को लेकर जारी ये आदेश कंचनप्रीत कौर मामले में संतोषजनक जवाब न देने या कोई सख्त कार्रवाई न करने को भी दिखाते हैं। गौरतलब है कि उपचुनाव के मद्देनजर और कंचनप्रीत कौर मामले में तरनतारन जिले में SSP रवजोत ग्रेवाल समेत 2 DSP को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि इससे पहले कई कर्मचारियों को जिले से बाहर भी भेजा जा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.