Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ... Sonia Gandhi Citizenship Case: सोनिया गांधी नागरिकता मामले में FIR की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टली... Rajasthan SIR 2026 Data: राजस्थान में मतदाता पुनरीक्षण का काम पूरा: 31 लाख से ज्यादा नाम हटे, 12.91 ... Mayawati Slams Congress: एआई समिट में विवाद पर भड़कीं मायावती, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप; जानें व... सैलून में गुंडागर्दी! हमलावरों ने घुसकर मचाया उत्पात, जान बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं लड़कियां; ... Punjab Police Job Fraud: पंजाब पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर बाप-बेटे से लाखों की ठगी, पुलिस ने ज... Property Registry Closed News: रजिस्ट्रियां बंद होने से भड़के प्रॉपर्टी कारोबारी, सरकार को दी उग्र आ... Ludhiana Crime News Today: लुधियाना में राहगीरों ने एक्टिवा सवार लुटेरों को पकड़ा, पुलिस के हवाले करन...

बड़वानी में ग्रामीणों का अनोखा विरोध, एंबुलेंस लेट पहुंची तो लोगों ने ड्राइवर को पहनाई फूलमाला

1

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी में मंगलवार (2 दिसंबर) को एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से विरोध किया है. आमतौर पर लोग चक्काजाम, नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करके अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं, लेकिन यहां लोगों ने गांधीवादी शैली में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया है. घायलों को देरी से लेने पहुंचे एंबुलेंस ड्राइवर का समाजसेवियों ने पुष्पहार पहनाकर और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया.

नाराज ग्रामीणों ने ड्राइवर को पहनाया माला

अंजड़ कस्बे में मंगलवार दोपहर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल व्यवस्था करते हुए दो घायलों को निजी मारुति वैन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. वहीं बाकी 3 घायलों को हॉस्पिटल लेकर जाने के लिए 108 पर कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस करीब 1 घंटे के बाद अंजड़ सिविल अस्पताल पहुंची. इससे नाराज होकर मौके पर मौजूद समाजसेवियों ने एंबुलेंस पायलट दीपेश उजले और ईएमटी भीकू सिंह चौहान को फूलमाला पहनाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया.

108 की लापरवाही से नवजात की दर्दनाक मौत

एंबुलेंस पायलट का स्वागत करने वाले गिरीश चौहान ने बताया कि “बड़वानी में 108 एंबुलेंस की लापरवाही और समय पर न पहुंचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. कभी एंबुलेंस देर से घटनास्थल पर पहुंची तो कई बार बिल्कुल नहीं आती है. जिससे दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में मरीजों की जान संकट में पड़ जाती है. हाल ही में ऐसी लापरवाही के चलते एक नवजात शिशु की दर्दनाक मौत भी हो चुकी है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है.”स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गांधीवादी विरोध शायद सेवा प्रदाताओं को सोचने पर मजबूर करेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की सूचना मिलने पर एंबुलेंस समय पर पहुंचेगी. लोगों की मांग है कि 108 एंबुलेंस सेवा को विश्वसनीय बनाया जाए और वाहन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों, ताकि संकट की घड़ी में मरीजों को समय पर जीवन रक्षक सुविधा मिल सके.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.