Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, कॉलेज स्टूडेंट्स ने जताया विरोध, एसडीएम ने दिया आश्वासन

21

बीजापुर : बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम में इंद्रावती महाविद्यालय के छात्रों ने कॉलेज मार्ग पर स्थापित शराब दुकान के खिलाफ विरोध दर्ज कराया.छात्रों का आरोप है कि शराब दुकान के कारण आसपास असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है. छात्राओं और छात्रों को रोजाना असुरक्षा और छेड़छाड़ का सामना करना पड़ रहा है. इस विरोध के दौरान दर्जनों छात्रों ने सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाकर SDM को ज्ञापन सौंपा और मांग की है कि “शराब दुकान तुरंत हटाओ, रास्ता सुरक्षित बनाओ” छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती तो उग्र आंदोलन की रणनीति अपनाई जाएगी.

छेड़खानी की बड़ी घटनाएं

विरोध के दौरान एक छात्रा ने अपनी आप बीती साझा करते हुए कहा कि एक मोटरसाइकिल में तीन युवक सवार होकर मुर्गा बाजार जा रहे थे. मैं कॉलेज से घर जा रही थी, तो उन्होंने जबरन कहा ‘चलो हम लोग छोड़ देते हैं’ और छेड़छाड़ करने लगे. यह बात घर में बताई तो घर वालों ने कहा कि कुछ दिन कॉलेज मत जाओ. डर की वजह से मैं कई दिन कॉलेज नहीं आई. छात्रा की बात सुनकर उपस्थित विद्यार्थी और अभिभावक गुस्से में दिखाई दिए और सभी ने सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को और मजबूत किया.

प्रशासन ने दिया आश्वासन

वहीं SDM ने छात्रों के विरोध और ज्ञापन को लेकर कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी, ताकि कॉलेज मार्ग सुरक्षित और भयमुक्त बनाया जा सके. इस विरोध के बाद क्षेत्र में लापरवाह व्यवस्था तथा सुरक्षा मुद्दों को लेकर नई बहस छिड़ गई है. छात्र एकजुटता अब प्रशासन के लिए बड़ा संदेश बनकर उभरी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.