Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

SIR की सीमा 3 महीने बढ़ाने की मांग, रायपुर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

22

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चल रही Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को लेकर कांग्रेस ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की. पार्टी का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों और दूसरे राज्यों से आई महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने समय सीमा 3 महीने बढ़ाने की मांग रखी.

किसानों-मजदूरों और महिलाओं को हो रही परेशानी: कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि इस समय धान कटाई का दौर चल रहा है, ऐसे में किसान और मजदूर घरों से बाहर रहते हैं, जिसके कारण वे SIR की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे. दूसरे राज्यों से शादी के बाद छत्तीसगढ़ आई महिलाओं को भी दस्तावेज़ और पहचान संबंधी औपचारिकताओं में मुश्किलें हो रही हैं. इन परिस्थितियों के चलते बड़ी संख्या में लोगों का SIR अपडेट प्रभावित हो रहा है.

SIR की अवधि बढ़ाने की मांग: त्रिवेदी ने कहा कि आयोग ने एक सप्ताह की समय सीमा बढ़ाई है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है. उन्होंने याद दिलाया कि शुरू में तय एक महीने की अवधि ही बहुत कम थी और अब अतिरिक्त एक सप्ताह भी समस्याओं का समाधान नहीं कर पाएगा.

हमने स्पष्ट मांग रखी कि SIR की समय सीमा कम से कम 3 महीने तक बढ़ाई जाए ताकि सभी पात्र नागरिक प्रक्रिया में शामिल हो सकें– शैलेश नितिन त्रिवेदी, कांग्रेस नेता

इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, और पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल थे. सभी ने मिलकर आयोग को विस्तृत ज्ञापन सौंपा और तत्काल समाधान की अपेक्षा जताई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.