Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर... MP Vision Summit 2026: इंदौर में 11-12 सितंबर को यात्री परिवहन समिट, 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' ... NH-44 पर 1.11 करोड़ की डकैती का 24 घंटे में पर्दाफाश: 100 पुलिसकर्मी और 400 CCTV कैमरों ने बिछाया जा... Duleep Trophy Final: वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच मैदान पर तीखी बहस, वीडियो वायरल होने के बाद... 'गोलमाल 5' की शूटिंग पूरी: रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रैंचाइजी का इंतजार अब अंतिम चरण में कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो में भीषण विमान हादसा: जमीन से टकराया छोटा प्लेन, 2 की मौत व 2 गंभीर 8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग में HRA और बेसिक पे में होगा बंपर इजाफा, लेवल 7 कर्मचारियों की च...

पश्चिम बंगाल आरक्षी परीक्षा फर्जीवाड़ा गिरोह का झारखंड में भंडाफोड़, 22 आरोपित गिरफ्तार

19
DHANBAD : झारखंड पुलिस ने पश्चिम बंगाल आरक्षी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस न इस मामले में 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, धनबाद जिला के तिसरा थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका। पूछताछ में पता चला कि गिरोह झरिया के बंधन लॉज में विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रश्न पत्र पढ़वाने और नकल कराने की तैयारी कर रहा था।

इसके बाद पुलिस ने लॉज में छापेमारी कर कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 14 विद्यार्थी (सभी पश्चिम बंगाल निवासी), 1 रैकेट का सदस्य, 1 ड्राइवर,  5 टेंट हाउस कर्मचारी, 1 होटल संचालक शामिल है।

पुलिस के अनुसार स्थानीय आरोपित मुख्यतः टेंट हाउस और होटल से जुड़े लोग हैं।

पुलिस की छापेमारी में बरामद अन्य सामानों में 272 एडमिट कार्ड, 70 मोबाइल फोन, पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, पासबुक, नोटबुक, ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल चार्जर, करीब 40 कलाई घड़ी, 10 सोने की चेन और अन्य कागजात शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपितों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.