Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

झारखंड में काल बनकर आया शनिवार! चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत

16

Ranchi News: झारखंड में बीते शनिवार काल बनकर आया क्योंकि अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। घटना की सूचान पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गुमला जिले में सिसई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-गुमला मार्ग पर शनिवार सुबह एक कार की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की रेफरल अस्पताल सिसई में मौत हो गई। बच्चे को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था और बाद में उसका शव उसके परिवार को सौंप दिया गया। हजारीबाग जिले में रांची से पटना जा रही एक बस दनुआ भनुआ घाटी के महानीतर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर पलट गई, जिससे आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

तीसरी घटना रामगढ़ जिले में हुई। यहां रांची-रामगढ़ राजमार्ग पर दुर्घटना संभावित चुट्टूपालु घाटी में एक ट्रक पहले एक ऑटो-रिक्शा से टकराया और फिर सड़क किनारे चट्टानों से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गयी। इस दुर्घटना में ट्रक और ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए। ऑटो-रिक्शा चालक को इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया है। गोड्डा जिले में एक अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। यह दुर्घटना बेलबड्डा थाने के अधिकार क्षेत्र में घोरीचक मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर हुई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के सादी गांव के पिंटू मंडल (27) और अमित कुमार (28) के रूप में हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.