Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...

जालंधर में मेन फाटक होगा बंद! ट्रैफिक के लिए तैयार होगा यह नया रूट

21

जालंधर : जालंधर में करोल बाग इलाके के रेलवे फाटक को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे टीम इस समय फाटक और आसपास के रूट का सर्वे कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह फाटक घनी आबादी के बीच होने और सड़क के संकरे होने के कारण लंबे समय से ट्रैफिक जाम का कारण बना हुआ है। हर दिन हजारों वाहन यहां से गुजरते हैं और फाटक अक्सर बंद होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी वजह से इसे बंद करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। रेलवे के सर्वे में इस रूट पर मौजूद कोट राम दास फाटक का भी मूल्यांकन किया जा रहा है।

फाटक बंद होने के बाद वाहनों को नई बनी सर्विस लेन के जरिए लद्देवाली फ्लाईओवर की तरफ मोड़ा जाएगा। यह नया रास्ता हाईवे अथॉरिटी द्वारा तैयार किया जा रहा है और इसके बन जाने के बाद ट्रैफिक दबाव काफी कम होने की उम्मीद है।

लद्देवाली फ्लाईओवर से लोग आसानी से यूनिवर्सिटी रोड, करोल बाग और आसपास की कॉलोनियों की तरफ जा सकेंगे। रेल विहार, करोल बाग, लद्देवाली और पंजाबी यूनिवर्सिटी, रंधावा कॉलोनी, बसंत हिल, करोल बाग एक्सटेंशन व नई बन रही कॉलोनियां के निवासियों को इस बदलाव से सबसे ज्यादा फायदा होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आगे आने वाले समय में इस रेल लाइन पर पड़ने वाले अन्य व्यस्त फाटकों को भी बंद करने पर विचार किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक को सुचारू और सुरक्षित बनाया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.