Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...

पंजाबियों के लिए Advisory जारी! इस समय दौरान घर से बाहर निकलने से बचें

36

फाजिल्का: पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए डॉ. कविता सिंह सिविल सर्जन फाजिल्का ने सर्दी और सर्दी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि सर्दी से बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती माताएं ज्यादा प्रभावित होती हैं, इसलिए इनका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और दिल के मरीजों को सुबह और देर शाम के समय ज्यादा ठंड और कोहरा होने के कारण सैर या घर से बाहर जाने से बचना चाहिए। छोटे बच्चों को इस मौसम में निमोनिया होने का ज्यादा खतरा रहता है और ठंड लगने से उल्टी, दस्त भी हो सकते हैं, इसलिए छोटे बच्चों को पूरी तरह से शरीर ढकने वाले गर्म कपड़े पहनाने के साथ सिर पर टोपी और हाथों-पैरों में दस्ताने-जुराबें पहनाई जाएं। बच्चों को नंगे पैर न चलने दिया जाए। सर्दी के मौसम में घरों में बंद कमरे में अंगीठी न जलाई जाए, क्योंकि आग जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनती है और ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जो कि हमारे लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी सीनियर मेडिकल अफसरों को सर्दी से पीड़ित लोगों के लिए जरूरी प्रबंध करने के लिए कह दिया गया है। सर्दी लगने से आमतौर पर जुकाम हो सकता है, बुखार हो सकता है या कंपकंपी आने का संकेत हो तो आपका शरीर तापमान खो रहा है। लंबे समय तक जुकाम रहने के कारण या ठंड के कारण हाथों/पैरों की उंगलियों, नाक या कानों के बाहरी तरफ काले छाले हो सकते हैं। ऐसी स्थितियों में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। जिला एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. सुनीता कंबोज ने लोगों को सलाह दी कि ज्यादा ठंड होने पर सुबह जल्दी घर से बाहर जाने से बचें। खासकर साँस, दमा और टी.बी. की बीमारी के मरीज अपना विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि खुराक में गर्म चीजें जैसे सूप, चाय, कॉफी, संतुलित आहार का सेवन किया जाए।

उन्होंने कहा कि सर्दी में एक से ज्यादा परतों वाले कपड़े पहने जाएं ताकि शरीर का तापमान सामान्य रहे। शरीर के तापमान का संतुलन बनाए रखने के लिए सेहतमंद भोजन खाना जरूरी है। विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां खानी चाहिए। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए थोड़े-थोड़े समय या जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी पीया जाए।उन्होंने कहा कि घने कोहरे के कारण यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं से बचाव के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन किया जाए और अनावश्यक यात्रा को टाला जाए। इस समय मास मीडिया विंग से विनोद खुराना और दिवेश कुमार उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.