Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पंजाब में शराब की कीमतों को लेकर आई नई Update, खरीदने से पहले पढ़ें…

18

अमृतसर : आबकारी विभाग की टीमें नई कीमतों पर शराब की बिक्री करवाने में जुट गई गई हैं। इस संबंध में आबकारी इंस्पैक्टर जगदीप कौर ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से मैरिज पैलेसों व बैंक्विट हॉल्स में प्रयोग की जाने वाली शराब को निर्धारित रेटों पर लागू करवाया जा रहा है। जगदीप कौर के मुताबिक गहन जानकारी से पता चला है कि उपभोक्ता को अब किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए विभाग आम खप्तकारों के लिए वचनबद्ध है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार से आर्थिक नुक्सान न पहुंचे।

जगदीप ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारियों ललित कुमार, रमन भगत और इंद्रजीत सिंह सहजरा ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं, ताकि यदि किसी को परेशानी हो तो वह विभाग से संपर्क कर सकता है । जानकारी के मुताबिक पिछले 15 दिन पहले आबकारी विभाग के प्रदेश कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल (आई.ए.एस.) की तरफ से बैंक्विट हॉल, मैरिज पैलेस और रिसॉर्ट में विवाह शादियों अथवा फंक्शंस पर मिलने वाली शराब के रेट अपेक्षाकृत निश्चित कर दिए गए थे । इसमें एक लिस्ट जारी कर दी गई थी जिसके मुताबिक खपतकारों को उक्त शराब की बिक्री संबंधित लिस्ट के मुताबिक मिले। इससे पूर्व के सिस्टम में इन फंक्शंस पर शराब के ठेकेदारों द्वारा कथित तौर पर खपतकारों से अधिक रेट वसूलने की शिकायतें निरंतर मिल रही थी जिस पर आबकारी विभाग की कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह उठ रहे थे! वहीं दूसरी तरफ ठेकेदारों को भी शिकायत थी कि खरीददार उन पर फोन करवा कर कम रेट के देने के लिए दबाव डालते थे। इस दुविधा को दूर करने के लिए प्रदेश आबकारी कमिश्नर द्वारा विभाग को एक मध्यम-स्तरीय लिस्ट जारी की थी, जिसमें न तो शराब के ठेकेदारों को नुक्सान हो और न ही किसी खप्तकार को शिकायत हो! बताया जाता है कि इन लिस्टों को जारी करने के उपरांत भी कहीं न कहीं फंक्शन के आयोजक को रेट सही नहीं मिल रहे थे।

ग्राऊंड लेवल पर की इंस्पैक्टरों ने चैकिंग
आबकारी उच्च-अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत एक्शन हुआ। ई.टी.ओ. रमन भगत, ललित कुमार और इंद्रजीत सिंह, सहजरा ने बताया कि इन शिकायतों को दूर करने के लिए विभाग द्वारा सभी इंस्पैक्टर्स को ग्राऊंड लेवल पर चैकिंग और रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए। बीते दो-तीन दिनों से चल रही फिजिकल चेकिंग के दौरान पाया गया कि अब खप्तकारों की शिकायत नहीं मिल रही हैं।

सरकार द्वारा जारी निर्देश सभी के लिए अनिवार्य हैं : चीमा
इस संबंध में आबकारी विभाग के सहायक कमिश्नर अमृतसर रेंज डी.एस चीमा ने कहा कि नियम और कानून सभी के लिए एक हैं। जो भी सरकार की तरफ से निर्देश जारी होंगे वह विभाग, विक्रेता और खप्तकार सभी को मानने पड़ेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.