Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

माधवन का धांसू लुक! रणवीर सिंह की ‘धुंरधर’ से आर माधवन का पोस्टर आउट, ‘कर्म का सारथी’ के रूप में मचाएंगे धमाल

16

पिछले कुछ समय से एक फिल्म की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. वो फिल्म है ‘धुरंधर’, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. इसी साल जुलाई में ‘धुरंधर’ फर्स्ट लुक के नाम से मेकर्स ने इस फिल्म का एक टीजर वीडियो जारी किया था. उसके बाद से फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं. अब इस मल्टीस्टारर फिल्म से मेकर्स ने आर माधवन का एक पोस्ट जारी किया है.

इस फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह हैं और उनके अपोजिट सारा अर्जुन हैं. आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त जैसे स्टार्स भी इस पिक्चर में अहम रोल में हैं. हाल ही में मेकर्स ने अर्जुन रामपाल का पोस्ट जारी किया था, जो सोशल मीडिया पर छा गया था. अब जो माधवन का पोस्टर आया है लोग उसे भी पसंद कर रहे हैं. इसमें उनका लुक काफी इंटेंस लग रहा है.

आर माधवन पोस्टर में सूट पहने फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने चश्मा लगा रखा है. पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “कर्म का सारथी.” ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. उससे पहले मेकर्स ऑडियंस को ट्रेलर की सौगत देने वाले हैं.

‘धुरंधर’ ट्रेलर रिलीज डेट

‘धुरंधर’ का ट्रेलर 12 नवंबर को दिन में 12:12 बजे सामने आएगा. टीजर को तो लोगों ने काफी पसंद किया था. अब देखना होगा कि ऑडियंस के ऊपर ट्रेलर का कैसा जादू चलता है. डायरेक्टर होने के साथ-साथ आदित्य इस फिल्म के राइटर भी हैं. साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर के साथ मिलकर आदित्य ने इस पिक्चर को प्रोड्यूस भी किया है.

सारा अर्जुन की लीड डेब्यू फिल्म

ये फिल्म एक्ट्रेस सारा अर्जुन के लिए काफी खास है, क्योंकि इसके जरिए वो बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं. इससे पहले वो चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं, लेकिन बतौर लीड ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है. उन्होंने अपना करियर साल 2001 में आई तमिल फिल्म ‘देइवा थिरुमगल’ से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया था. वो कई विज्ञापनों का भी हिस्सा रही हैं. सारा बॉलीवुड एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.