Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बिजली उपभोक्ताओं के लिए Good News, पावरकॉम ने उठाया बड़ा कदम

13

लुधियाना : पावरकॉम की लुधियाना जिले से संबंधित सेंट्रल जोन की 9 अलग-अलग डिवीजनों सुंदर नगर, सी.एम.सी. फोकल पॉइंट, सिटी सैंटर, सिटी वैस्ट, अगर नगर, मॉडल टाउन, स्टेट डिवीजन, जनता नगर, खन्ना और सब-अर्बन सर्कल को 366 नए असिस्टेंट लाइनमैन मिल गए हैं, जिन्हें पावरकॉम डिपार्टमेंट के उच्च अधिकारियों द्वारा अपॉइंटमेंट लेटर देकर खपतकारों की समस्याओं का हल करने के लिए फील्ड में उतारा गया है।

जानकारी देते हुए चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हंस ने बताया कि सरकार की तरफ से नियुक्त किए गए सभी 366 कर्मचारियों को रेगुलर बेसिस पर रखा गया है। विभाग में नए असिस्टेंट लाइनमैन आने से आम जनता को बिजली से जुड़ी प्रॉब्लम से राहत मिलेगी और खपतकारों की शिकायतों का समय पर निपटारा होगा।

उन्होंने कहा कि लुधियाना पंजाब का सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला है और यहां की इंडस्ट्री पूरी दुनिया में जानी जाती है, जिसके कारण यह स्वाभाविक है कि जिले में बिजली की मांग, खपत और शिकायतें कई गुना ज्यादा हैं, जिनका निपटारा करने में नए भर्ती हुए कर्मचारी मददगार होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.