Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पांढुर्णा के सौंसर में 3000 एकड़ जमीन पर विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, लंबे समय से काम शुरू न हो... ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के दूसरे चरण का हुआ शुभारंभ, 450 एकड़ भूमि आवंटित; 25 निवेशकों ... वर्ल्ड टॉयलेट डे पर गुब्बारों और रंगोली से सजाए गए इंदौर के सार्वजनिक शौचालय, स्वच्छता के साथ दिया ज... धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर जारी सियासी घमासान के बीच छतरपुर के पुलिस अधिकारी ने की शांति की अपील, ... बालाघाट में घरेलू कलह ने लिया खौफनाक रूप, खाना बना रही पत्नी ने पति पर उड़ेल दिया खौलता हुआ तेल बाबा महाकाल की शाही सवारी के सारथी रहे 'श्यामू' हाथी को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया गुजरात के वनतारा,... बैतूल में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाया गया जहरीला काढ़ा, दो लोगों की मौत और पांच की हालत गंभी... उम्र के चलते अगला राज्य विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, मैसूर ... उत्तर रेलवे के विद्युत विभाग द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन, छह मंडलों... गोरखपुर में सड़क हादसे के शिकार हुए 13 वर्षीय छात्र आर्य वर्धन के परिजनों से मिले सीएम योगी आदित्यना...

पंजाब के मौसम को लेकर नई Update, 2 दिसंबर तक विभाग ने जारी की भविष्यवाणी

35

जालंधर: पंजाब के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन-ब-दिन राज्य में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग ने ताज़ा अपडेट जारी किया है। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पंजाब में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
राज्य के कई क्षेत्रों में सुबह धुंध देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज से 2 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है और 2 दिसंबर तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार अगले हफ़्ते राज्य में बारिश के आसार बन सकते हैं। तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में पंजाब का औसत तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।जिला मानसा में दिन का अधिकतम तापमान 27.7°, रोपड़ और मोहाली में 26.7°C, बठिंडा में 26.2°C, होशियारपुर और रूपनगर में 25.4°C , लुधियाना में 24.2°C दर्ज किया गया। रात का तापमान सबसे कम फरीदकोट में 3.5°C रिकॉर्ड किया गया। बठिंडा में 5.6°C, अमृतसर में 5.9°C, लुधियाना में 6.65°C दर्ज किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.