Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई में गैर-मराठियों के मराठी सीखने पर बोले छगन भुजबल; कुंभ मेला घोटाले पर सख्त, NCP विलय की खबरों... ममता बनर्जी पर कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR: TMCP रैली में हाई कोर्ट के नियमों के उल्लंघन का आरोप, ह... दिल्ली में जलभराव पर LG संधू का सख्त एक्शन: 139 हॉटस्पॉट पर उतरेगा PWD, इंजीनियर-इन-चीफ से लेकर SE त... नवी मुंबई में वोटर लिस्ट के 3404 SIR फॉर्म लीक: BJYM नेता फोटोकॉपी कराते रंगे हाथों पकड़ा, 5 BLO सस्... नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म...

Doctors और Teachers के लिए हो गया बड़ा ऐलान, पंजाब सरकार ने दी खास सुविधा

23

जालंधर/चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की है कि राज्य सरकार सीमा क्षेत्रों में तैनात डॉक्टरों और शिक्षकों को विशेष भत्ता प्रदान करेगी। इससे सीमा क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा और सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने में भी मदद मिलेगी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और शिक्षकों की भर्ती तो सीमा क्षेत्रों के लिए की जाती है, लेकिन बाद में वे खुद को अन्य क्षेत्रों में ट्रांसफर करवा लेते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार का प्रमुख एजेंडा शुरू से ही स्वास्थ्य और शिक्षा रहा है और सरकार समय-समय पर इन क्षेत्रों में क्रांतिकारी सुधार लाने के लिए कदम उठाती रही है। आगे उन्होंने बताया कि सरकार ने शिक्षकों और डॉक्टरों का एक विशेष पैनल तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें सीमा क्षेत्रों के लिए विशेष इंसेंटिव दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.