Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

कांग्रेस पार्टी का इनकमिंग बंद है सिर्फ आउटगोइंग चालू है: अमित जोगी

19

दुर्ग: छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अमित जोगी ने बड़ा बयान दिया है. भिलाई में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अमित जोगी ने कहा कि आने वाले वक्त में संभव है कि जेसीसीजे पार्टी का विलय कांग्रेस में हो जाए. अमित जोगी ने कहा कि हमने इसके लिए पार्टी की ओर से ओपचारिक आवेदन भी कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया है. अमित जोगी ने कहा कि अब कांग्रेस आलाकमान पर निर्भर है कि वो क्या फैसला लेता है.

अमित जोगी ने फिर उठाई कांग्रेस में विलय की बात

अमित जोगी के बयान पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि अमित जोगी कांग्रेस पार्टी में विलय चाहते हैं अच्छी बात है. लेकिन इस बात का फैसला पार्टी आलाकमान को करेगी. आपको बता दें कि इससे पहले भी अमित जोगी ने कांग्रेस पार्टी में विलय की बात कही थी लेकिन उस वक्त भी कांग्रेस ने अमित जोगी को कोई जवाब नहीं दिया था.

सभी लोग ये जानते हैं कि कांग्रेस की इनकमिंग बंद हो चुकी है और आउटगोइंग सिर्फ चालू है, पार्टी कठिन दौर से गुजर रही है. ऐसे समय में 42 रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों में से एक छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) का कांग्रेस में विलय का प्रस्ताव दिया गया है. क्योंकि हमारा उद्देश्य देश और प्रदेश हित में है न कि व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ. फांसीवादी ताकतों से अगर हमें लड़ना है तो सबको एकजुट होना होगा. तभी बीजेपी से लड़ पाएंगे: अमित जोगी, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे

अमित जोगी के प्रस्ताव की जानकारी हमें मीडिया के माध्यम से मिली है. इस मुद्दे पर जो भी फैसला होगा वो पार्टी आलाकमान करेगा: देवेंद्र यादव, विधायक कांग्रेस

अजीत जोगी ने बनाई थी अलग पार्टी

अजीत जोगी के निधन के बाद जोगी कांग्रेस का जनाधार लगातार खत्म होता जा रहा है. इससे पहले भी अमित जोगी अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कराने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन उस वक्त भी उनको सफलता नहीं मिली थी. एक बार फिर अमित जोगी ने कांग्रेस में विलय की बात कही है. जेसीसीजे के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ पूर्व में कांग्रेस और बीजेपी का दामन थाम चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.