Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

सड़क हादसा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छीनी एक की जिंदगी, 5 जख्मी

16

बटाला: अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुचेतगढ़ गांव के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी एवं जुगाड़ू मोटरसाइकिल रेहड़ी के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत होने का अति दु:खदायक समाचार प्राप्त हुआ है। जबकि डेढ़ साल के बच्चे सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स ए.एस.आई. हरदयाल सिंह और चौकी प्रभारी नौशहरा मझा सिंह ए.एस.आई. गुरदेव सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, जो नीलेश प्रताप सिंह पुत्र राम नरेश सिंह निवासी गांव फरीदा तरलोकिया, डाकघर फरदा सुनरपुर, यू.पी. चला रहा था, में 5 लोग सवार थे एवं कठुआ (जम्मू) से अमृतसर जा रहे थे।

जब इनकी गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचेतगढ़ गांव के पास पहुंची तो एक जुगाड़ू मोटरसाइकिल रेहड़ी के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसके परिणामस्वरूप गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया एवं वह एक पेड़ से जा टकराई।

उक्त पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस भीषण हादसे में जुगाड़ू मोटरसाइकिल रेहड़ी चालक रछपाल सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी नौशहरा मझा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गाड़ी में सवार डेढ़ साल के बच्चे समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें चालक नीलेश प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह पुत्र शिव रतन सिंह, अलका सिंह पत्नी नीलेश प्रताप सिंह, सुष्मिता सिंह पत्नी अंकित सिंह व डेढ़ साल का बच्चा कियान सिंह पुत्र नीलेश प्रताप सिंह के नाम उल्लेखनीय है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त घायलों को सिविल अस्पताल नौशहरा माझा सिंह में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया। चौकी प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर मृतक की माता हरभजन कौर के बयान पर उक्त गाड़ी चालक नीलेश प्रताप सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत थाना सेखवां में मामला दर्ज कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.