Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाए पंजाबी, मौसम विभाग ने दे डाली ये चेतावनी

32

चंडीगढ़: पंजाब में अभी तक हल्की ठंड ही पड़ रही थी और लोग हल्के गरम कपड़े और कम्बलों से ही काम चला रहे थे, लेकिन अब रज़ाइयां निकालने का समय आ गया है क्योंकि 28 नवंबर के बाद राज्य में कंपा देने वाली ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग के नए अलर्ट के अनुसार फिलहाल पंजाब का मौसम शुष्क रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन कुछ जगहों पर हल्का कोहरा और धुंध छाई रह सकती है।

28 नवंबर के बाद ठंड में तेज़ बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य में रातें काफ़ी ठंडी हो चुकी हैं और सभी इलाकों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.6 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई है।

विभाग के अनुसार 28 नवंबर से राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में रात का तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच रहेगा। हालांकि जालंधर, कपूरथला, पटियाला, लुधियाना और मोहाली में यह 6 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.