Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran US Conflict News: ईरान ने अमेरिका के सामने रखी 7 शर्तें, निर्णायक युद्ध की चेतावनी के बाद व्हाइ... PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड...

जालंधर में 13 साल की बच्ची से Rape, इलाके में भड़की रोष की चिंगारी

27

जालंधर : जालंधर से एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया है। थाना बस्ती बाबा खेल के तहत आने वाले पारस स्टेट में रहने वाले एक व्यक्ति पर 13 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद पूरे इलाके में भारी रोष फैल गया और लोग गुस्से से उबल पड़े।

दुष्कर्म की शिकार बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों द्वारा उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बच्ची को शारीरिक चोटों के साथ गहरे मानसिक आघात का भी सामना करना पड़ा है, जिसके चलते उसे विशेष देखरेख में रखा गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना सामने आते ही गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने आरोपी को खूब पीटा, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को भीड़ के चंगुल से बचाकर हिरासत में ले लिया। भीड़ का कहना था कि ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। घटना के बाद पारस स्टेट और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.