Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

टाइगर के बाद बांधवगढ़ में मादा सांभर की संदिग्ध मौत, वन विभाग को फिर मिले ये निशान

33

उमरिया : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में टाइगर के बाद अब एक मादा सांभर की संदिग्ध मौत हो गई है. शुक्रवार को टाइगर की मौत और फिर अगले ही दिन मादा टाइगर की मौत से टाइगर रिजर्व प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. हलांकि, जहां मादा सांभर की मौत हुई है उसके पास ही टायर के घसीटने के निशान भी पाए गए हैं, वन विभाग की टीम इन निशानों की भी जांच कर रही है.

सांभर की संदिग्ध मौत का खुला राज

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र धमोखर में कर्मचारी हर दिन की तरह गश्ती में थे, गश्त के दौरान ही पी-114 से लगे राजस्व क्षेत्र उमरिया ताला रोड, ग्राम ददरा महामन में एक मादा सांभर मृत अवस्था में मिली. ये घटना ददरा महामन के बस स्टॉप के पास की है. वन विभाग की टीम ने आसपास जांच करनी शुरू की तो घटनास्थल के पास ही टायर के घसीटने के निशान भी पाए गए, घटना स्थल से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूरी पर एक क्षतिग्रस्त सेंट्रो कार भी खड़ी पाई गई, जिस पर सांभर के बाल भी चिपके हुए मिले.

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया, ” प्रथम दृष्टया घटना स्थल में मिले साक्ष्यों के आधार पर घटना रोड एक्सीडेंट का लग रहा है, सांभर की मृत्यु हो गई है, मौके पर पंचनामा और जब्ती की कार्रवाई की गई है. जिस कार से संभावित टक्कर हुई है उसे जब्त कर परिक्षेत्र कार्यालय धमोखर में लाया गया है.”

पोस्टमॉर्टम के बाद शव का दाह संस्कार

पशु चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत मादा सांभर का पोस्टमॉर्टम किया, और उसके बाद नियमानुसार उसका शव दाह किया गया. घटना के विषय में आवश्यक जांच जारी है. वन विभाग के मुताबिक वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत आगामी विधिक कार्रवाई की जाएगी.

इससे पहले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र अंतर्गत कुशमाहा गांव के कृषि राजस्व क्षेत्र में एक बाघ की अचानक मौत हो गई. बाघ 2 दिनों से एक ही लोकेशन पर बैठा था और टीम भी उसकी निगरानी कर रही थी, लेकिन अचानक उसने दम तोड़ दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.