Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...

दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल! 12 इलाकों में AQI 400 के पार, हवा में घुले जहर से लोग परेशान, जानें अपने इलाके का हाल

40

दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार खराब हो रही है. लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो रहा है. धुंध की चादर में लिपटी राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है. हवा में घुला जहर लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है. आंखों में जलन और गले में खराश जैसी स्वास्थ्य समस्याएं लोगों को हो रही है. सुबह और शाम के वक्त हवा में धुंध की परत साफ दिखाई दे रही है.

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का AQI 400 के पार है. समीर ऐप के मुताबिक इनमें आनंद विहार का AQI- 427, अशोक विहार का AQI- 421, बुराड़ी क्रॉसिंग का AQI-431, जहांगीरपुरी का AQI-438, नरेला 415, नेहरू नगर का 405, नॉर्थ कैंपस का 401, पटपड़गंज का 400, पंजाबी बाग का 412, रोहिणी का 438, सोनिया विहार का 403, विवेक विहार का 446, वजीरपुर का 449 है. वहीं aqi.in के मुताबिक दिल्ली की हवा और ज्यादा खराब है, जहां AQI 470 है.

इन इलाकों में AQI 300 के पार

इनके साथ-साथ और भी कई इलाके रेड जोन में हैं, जहां AQI 300 से ऊपर है. आया नगर का AQI- 340, चांदनी चौक का AQI- 392, मथुरा रोड का AQI- 362, कर्णी सिंह का AQI- 361, डीटीयू का AQI- 398, द्वारका-सेक्टर 8 का AQI- 387, आईजीआई एयरपोर्ट का AQI- 338, दिलशाद गार्डन का AQI-320, आईटीओ का AQI- 384, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का- 364, लोधी रोड का AQI- 339,

मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम का AQI 320, मंदिर मार्ग का AQI- 300, नजफगढ़ का AQI-335, द्वारका का 313, ओखला फेज 2 का 378, पूसा का 355, RK पुरम का 394, शादीपुर का 331, सीरीफोर्ट का 382, अलीपुर का AQI- 397 है. वहीं गाजियाबाद का AQI भी 426 है. गुरुग्राम का 286 और नोएडा का 396 AQI दर्ज किया गया है.

दिल्ली के तापमान में होगी गिरावट

वहीं दिल्ली में ठंड भी बढ़ती जा रही है. ऐसे में लोगों को प्रदूषण के साथ-साथ ठंड की भी दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग की ओर से आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में और गिरावट होने की की आशंका है, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. यानी ठंड में और इजाफा होगा. दिल्ली में लोगों को सुबह-शाम की ठंड ज्यादा परेशान कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.