Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

T20 World Cup: क्या भारत आए पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा? सूर्यकुमार यादव के साथ वायरल फोटो का ये है पूरा सच

32

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले आईसीसी ने एक खास कैप्टंस फोटोशूट का आयोजन किया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. इस ग्रुप फोटो में सभी 20 टीमों के कप्तान एक साथ नजर आ रहे हैं, जिसमें भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा भी शामिल हैं. इससे कई फैंस हैरान हुए और सवाल उठा कि क्या पाकिस्तानी कप्तान कैप्टन फोटोशूट के लिए भारत आए थे?

भारत आए पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा?

दरअसल, यह फोटो एक साथ नहीं खींची गई है. टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जा रहा है. इसलिए आईसीसी ने कैप्टंस कार्निवल और फोटोशूट को दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया. मुंबई में 12 टीमों के कप्तान जुटे, वहीं कोलंबो में बाकी 8 कप्तान मौजूद रहे. मुंबई वाले इवेंट में सूर्यकुमार यादव (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान), मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड), एडेन मार्करम (साउथ अफ्रीका), शे होप (वेस्टइंडीज) जैसे कप्तान शामिल रहे. वहीं कोलंबो में सलमान अली आगा (पाकिस्तान), दासुन शनाका (श्रीलंका), मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया), स्कॉट एडवर्ड्स (नीदरलैंड्स) जैसे कप्तान पहुंचे थे.

बाद में आईसीसी ने दोनों जगहों की फोटोज को एडिट करके एक सिंगल इमेज बना दी, जिसमें सभी कप्तान ट्रॉफी के साथ एक फ्रेम में दिख रहे हैं. यह तरीका इसलिए अपनाया गया क्योंकि पाकिस्तान की पूरी टीम अपने ग्रुप मैच श्रीलंका में ही खेल रही है, और राजनीतिक कारणों से भारत में नहीं आ रही. यानी सलमान अली आगा ने कोलंबो में ही मीडिया से बात की और फोटोशूट में हिस्सा लिया. अब सबकी नजरें 7 फरवरी से शुरू होने वाले रोमांचक मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां फैंस को एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिलेंगे.

नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मैच!

पाकिस्तान की टीम ने सिर्फ भारत आने से ही इनकार नहीं किया है, बल्कि टीम भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच भी नहीं खेलेगी. ये मैच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना है, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ खेलने नहीं उतरेगी. ये फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया है, जिसे इस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.