Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Action मोड में पावरकॉम, आधी रात को मारी Raid, कनेक्शन काटे ठोका जुर्माना

22

खरड़: बिजली चोरी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए पावरकॉम ने बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड, न्यू सनी एनक्लेव सेक्टर-125 में देर रात छापेमारी की। इस दौरान मेगा मार्केट, जलवायु टावर के पास स्थित ट्यूबवेल पर सरकारी लाइन से लगाया गया कुंडी कनेक्शन रंगे हाथों पकड़ लिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से इलाके की पानी सप्लाई ठप्प हो गई, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद की गई, जिसमें ट्यूबवेल पर गैर-कानूनी कनेक्शन चलते दिखाया गया था।

जानकारी के अनुसार, इस रियल एस्टेट कंपनी के खरड़ में कई प्रोजेक्ट हैं, जहां करीब दो दर्जन ट्यूबवेल लगे हुए हैं। इनमें से कुछ नगर परिषद की सप्लाई पर, कुछ मोहाली और बाकी पावरकॉम के अधीन हैं। पता चला है कि कंपनी लंबे समय से बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रही थी, जिसके कारण पहले ही सभी कनेक्शन काट दिए गए थे। इसके बावजूद बिल्डर ने दिखावे के लिए ट्यूबवेल पर जेनरेटर रखे हुए थे, जबकि मोटरों को चोरी-छिपे सरकारी लाइन से जोड़कर चलाया जा रहा था। गुरुवार देर रात एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों को भेज दिया, जिसके बाद छापेमारी की गई।

तरणप्रीत सिंह, एक्सईएन मोहाली की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कनेक्शन काट दिया और तारों सहित अन्य सामान जब्त कर लिया। टीम ने अन्य स्थानों पर चल रहे कनेक्शनों की भी जांच की, लेकिन वहां सब कुछ ठीक पाया गया। एक्सईएन तरणप्रीत सिंह ने बताया कि अवैध कनेक्शन को पूरी तरह हटाकर 12.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और चोरी रोको एक्ट के तहत केस भी दर्ज किया गया है। बाकी कनेक्शनों की भी जांच की जा रही है, और अगर कहीं कोई गड़बड़ी पाई गई तो वहां भी कार्रवाई होगी।

पानी की सप्लाई ठप
जैसे ही उक्त मोटर का अवैध कनेक्शन काटा गया, सनी एनक्लेव में पानी की सप्लाई रुक गई। इससे प्रभावित लोगों में बाजवा डेवलपर्स के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि बिल्डर या प्रशासन जल्द समाधान निकाले, ताकि पानी की समस्या से राहत मिल सके। गौरतलब है कि बाजवा डेवलपर्स के मालिक जर्नैल सिंह बाजवा लंबे समय से विभिन्न धोखाधड़ी मामलों में जेल में बंद हैं। ऐसे में कंपनी की तरफ से कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी बिजली चोरी आखिर किसके इशारे पर लगातार चल रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.