Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ठंड में हीटर के नुकसान: आग के सामने देर तक हाथ सेंकने से हो सकती हैं ये 5 गंभीर समस्याएं, आपकी त्वचा को खतरा

5

सर्दी में आग के सामने हाथ सेंकने या हीटर चलाकर रखना सबसे आम है. पर क्या ये तरीका हमारी हेल्थ के लिए खतरा साबित हो सकता है. दरअसल, इस मौसम में ज्यादातर लोग अपने शरीर को गर्म रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल करते हैं या आग के सामने हाथ सेंक कर आराम महसूस करते हैं. ठंड के मौसम में हाथ-पांव सुन्न होने लगते हैं, हवा में नमी कम हो जाती है और शरीर जल्दी ठंड पकड़ लेता है. ऐसे में थोड़ी-सी गर्माहट तुरंत राहत देती है और थकान भी कम करती है.

घरों में इलेक्ट्रिक हीटर, गैस हीटर या ब्लोअर का इस्तेमाल आम बात है, वहीं गांवों या खुले स्थानों पर लोग लकड़ी की आग जलाकर उसके पास बैठते हैं. ये तरीके तुरंत गर्मी तो देते हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल से नुकसान भी हो सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि कुछ सावधानियां बरती जाएं, ताकि सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े.

हीटर या आग के आगे हाथ-पैर सेंकने के नुकसान?

आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डॉ. सुभाष गिरी बताते हैं कि हीटर से निकलने वाली गर्म हवा कमरे की नमी को तेजी से कम कर देती है, जिससे त्वचा और आंखें सूखने लगती हैं. लगातार हीटर चलाने से नाक की झिल्ली सूख जाती है, जिससे सिरदर्द, बंद नाक और सांस लेने में भारीपन महसूस होता है. कुछ हीटर हल्की गैसें या धुआं भी छोड़ते हैं, जो सेंसिटिव लोगों में एलर्जी या खांसी बढ़ा सकते हैं.

दूसरी ओर, आग के सामने ज्यादा देर तक बैठने से त्वचा ज्यादा गर्म होकर रूखी और लाल हो सकती है. लकड़ी या कोयले के जलने से निकलने वाला धुआं सांस में जाने पर खांसी, जलन और आंखों में पानी ला सकता है. आग की तेज गर्मी से शरीर के तापमान में अचानक बदलाव होता है, जो सर्दी-खांसी को बढ़ा सकता है. इसलिए चाहे हीटर हो या आग, दोनों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है.

क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

हीटर का इस्तेमाल करते समय कमरे में थोड़ी वेंटिलेशन रखना जरूरी है ताकि हवा पूरी तरह सूखी न हो. हीटर को शरीर के बहुत पास न रखें और लगातार कई घंटों तक न चलाएं. रात में सोते समय हीटर बंद कर देना बेहतर है. त्वचा को सूखने से बचाने के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं और मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें.

अगर आग के पास बैठते हैं, तो बहुत करीब न जाएं और धुएं से दूरी बनाए रखें, क्योंकि धुआं आंखों और फेफड़ों दोनों के लिए हानिकारक होता है. अचानक आग से उठकर ठंडी हवा में न जाएं, इससे तापमान में तेजी से बदलाव होता है और बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है. बच्चों और बुजुर्गों को आग या हीटर के अधिक तापमान से जरूर बचाकर रखें.

शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाएं?

सर्दियों में अदरक, गुड़, मेथी, तिल, मूंगफली, सूखे मेवे, सूप और हरी सब्जियां शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं. साथ ही गरम दूध, हल्दी वाला दूध और मौसमी सूप भी ठंड से बचाने में मदद करते हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.