Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

ठंड का ट्रिपल अटैक! पहाड़ों पर बर्फबारी, 3 राज्यों में बारिश, MP में शीतलहर का अलर्ट, जानें बिहार, UP और दिल्ली में कब आएगी कँपकँपी?

30

पहाड़ों पर रुक-रुककर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलने लगा है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है. मैदानी इलाकों में लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है. आए दिन तापमान में गिरावट देखी जा रही है. लोगों के घरों में कूलर-पंखे बंद हो गए हैं. हालांकि, सर्दी का बहुत ज्यादा असर अभी दिल्ली में देखने को नहीं मिल रहा है.

दिल्ली में सुबह-शाम हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है. आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिल्ली के कुछ इलाकों में आज कोहरे का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. कुछ इलाकों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है. आने वाले दिनों में प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है.

MP में शीत लहर का अलर्ट

ऐसे में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की भी संभावना है. यूपी के ज्यादातर इलाकों में भले ही दिन में धूप देखने को मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है. मध्य प्रदेश में कई हिस्सों में मौसम विभाग ने शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. आने वाले दिनों न्यूनतम तापमान के और भी गिरने की संभावना है.

बर्फबारी का अलर्ट

बिहार पछुआ हवा के कारम मौसम शुष्क बना हुआ है. आने वाले 2 से 3 दिन बाद शीतलहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरे के साथ शीत लहर चलने का अलर्ट है. नवंबर के आखिरी हफ्ते में ठंड का असर प्रकोप में बदल सकता है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है. जिसका असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में दोबारा हल्की बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.

बारिश का अलर्ट

देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु में 21 से 26 नवंबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश भी दर्ज की जा सकती है. वहीं, केरल और माहे में 21 से 23 नवंबर के बीच विभिन्न स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है और मौसम के सक्रिय रहने की उम्मीद है.

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. 26 नवंबर को इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 22 से 24 नवंबर तक गरज के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है. दूसरी ओर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 21 और 23 से 24 नवंबर के बीच बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 21 और 22 नवंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी दी है.

तेज हवाओं का अलर्ट

इसके अलावा, 21 और 24 नवंबर को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि 21 से 23 नवंबर के दौरान हवा की रफ्तार बढ़कर 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. समुद्री क्षेत्रों के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है. तापमान के मोर्चे पर, सेंट्रल इंडिया में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.

नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले 24 घंटों में तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले छह दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. वेस्ट इंडिया में भी न्यूनतम तापमान अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे बढ़ेगा. देश के अन्य भागों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 21 और 22 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रह सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.