Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

दुबई एयर शो में देश के वीर को सलाम! विंग कमांडर ‘नमांश’ शहीद, कैसे हुआ हादसा, जानकर हर कोई स्तब्ध

7

दुबई एयर शो में आज हवाई प्रदर्शन के दौरान भारतीय वायु सेना का तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान को विंग कमांडर नमांश स्याल उड़ा रहे थे, जो कि शहीद हो गए हैं. नमांश हिमाचल के कांगड़ा के रहने वाले थे. हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके निधन पर दुख जताया है. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, दुबई एयर शो में हुए तेजस विमान हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के वीर सपूत नमन स्याल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है. शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. वीर सपूत नमन स्याल की अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को हृदय से नमन. उधर, भारतीय वायु सेना ने इस हादसे की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं.

दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर हुआ हादसा

भारतीय समय के अनुसार, ये हादसा दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर हुआ. उस वक्त दुबई के अल मकतूम एयरपोर्ट पर एयर शो चल रहा था. इसी एयर शो में डेमो फ्लाइट के दौरान तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया. एयर शो को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी. सब कुछ एकदम ठीक चल रहा था. तेजस ने उड़ान भरी लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी.

पायलट को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला

तेजी से हवा में उड़ा रहा फाइटर जेट अचानक नीचे की तरफ गिरने लगा. इससे पहले कि किसी को कुछ समझ आता वो पूरी रफ्तार के साथ जमीन पर आ गया. फिर एक जोरदार धमाके के साथ उसमें आग लग गई और अल मकतूम एयरपोर्ट के पास आग और धुएं का गुबार नजर आया. ये सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि पायलट को इजेक्ट करने यानी विमान से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला.

हादसे पर भारतीय वायु सेना ने क्या कहा?

इस घटना में पायलट की मौत की पुष्टि करते हुए भारतीय वायु सेना ने पोस्ट किया, दुबई एयर शो में आज एक हवाई प्रदर्शन के दौरान भारतीय वायु सेना का तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में पायलट को गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण उनका निधन हो गया. भारतीय वायु सेना इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करती है और इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.