Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दो सीटों पर जीते उम्मीदवारों को एक जैसे वोट! RJD ने उठाए सवाल- ‘मास्टर साहब ने दोनों को एक जैसे ही अंक दे दिए’, चुनाव आयोग से मांगा जवाब

14

बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. आरजेडी ने दो सीटों पर जीते हुए उम्मीदवारों को मिले एक समान वोटों को लेकर सवाल उठाया है. जिन दो सीटों को लेकर आरजेडी ने सवाल उठाया है उसमें पहली सीट राजगीर है जबकि दूसरी कुढ़नी की सीट है. इन दो सीटों में से एक पर जेडीयू ने तो दूसरी पर बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है.

आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए दोनों सीटों के चुनावी नतीजों का स्क्रीन शॉट शेयर किया है. राजगीर सीट से जेडीयू उम्मीदवार कौशल किशोर को कुल 107811 वोट मिले हैं. इन्होंने 55428 वोटों से जीत हासिल की है. इसी सीट पर दूसरे नंबर पर सीपीआईएमएल उम्मीदवार विश्वनाथ चौधरी को 52383 वोट मिले हैं.

कुढ़नी सीट पर भी जीते उम्मीदवार को मिले समान वोट

वहीं, कुढ़नी सीट की बात करें तो बीजेपी ने यहां से केदार पीडी गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था. केदार ने 9718 वोटों से जीत हासिल करते हुए कुल 107811 वोट हासिल किए हैं. दूसरे नंबर पर आरजेडी के सुनील कुमार सुमन हैं जिन्हें कुल 98093 वोट मिले हैं. आरजेडी उम्मीदवार को 9718 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है.

उम्मीदवारों को समान वोट मिलने पर उठाए सवाल

आरजेडी ने इन्ही दो सीटों और उम्मीदवारों को मिले कुल वोट को लेकर सवाल खड़ा किया है. पार्टी ने तंज कसते हुए कहा है कि इन दोनों छात्रों ने मास्टर ज्ञानेश कुमार गुप्ता को खाली कॉपी जमा किया था. मास्टर साहब ने माथापच्ची और भेदभाव किए बिना दोनों को एक जैसे ही अंक दे दिए. हालांकि, अभी तक आरजेडी के इस आरोपों को लेकर चुनाव आयोग की ओर से कोई जवाब नहीं आया है.

चुनाव में आरजेडी 25 सीटों पर सिमटी

इस बार के चुनाव नतीजों की बात करें तो राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 89 पर बीजेपी, 85 पर जेडीयू ने जीत दर्ज की है. जबकि आरजेडी 25 सीटों के साथ तीसरे नंबर की पार्टी है. चौथे नंबर पर चिराग पासवान की एलजेपीआर को 19 सीटें मिली हैं. वहीं, कांग्रेस को मात्र 6 सीटों पर संतोष करना पड़ा है. AIMIM- HAMS को 5-5, RSHTLKM को 4, CPI(ML)(L) को 2, IIP, CPI(M) और BSP को 1-1 सीटें मिली हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.