Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...

बेमेतरा जिला पंचायत CEO के निवास पर EOW की दबिश, RI परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर प्रदेश 20 ठिकानों पर रेड

24

बेमेतरा: जिला पंचायत की सीईओ प्रेमलता पद्माकर के ठिकानों पर EOW ने छापा मारा है. बेमेतरा के न्यू सर्किट हाउस के पीछे स्थित शासकीय निवास में टीम ने दबिश दी है, जहां जांच पड़ताल जारी है. वहीं सुरक्षा के लिहाज से बेमेतरा की स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है.

3 गाड़ियों में आई टीम: गौरततलब है कि 6 महीने पहले ही प्रेमलता पद्माकर बेमेतरा जिला पंचायत की सीईओ के रूप में पदस्थ हुई हैं. इसके बाद बुधवार को EOW अधिकारियों की 3 गाड़ी मौके पर पहुंची. कई दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.

RI परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत: छत्तीसगढ़ में एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त कार्रवाई लगभर पूरे प्रदेश में चल रही है. बुधवार सुबह दोनों एजेंसियों ने प्रदेशभर में करीब 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है. यह छापेमारी उस परीक्षा में हुई अनियमितताओं से जुड़ी है, जो पटवारी से आरआई बनने के लिए 2024 में आयोजित की गई थी.

डिजिटल समेत कई रिकॉर्ड खंगाले जा रहे: 90 पदों की इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायतें सामने आई थीं. इसके आधार पर यह पूरी कार्रवाई की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद सहित कई जिलों में यह रेड एक साथ की गई. जांच एजेंसियां परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूत खंगाल रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.