Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

वर्ल्ड टॉयलेट डे: इंदौर में टॉयलेट कॉम्प्लेक्स में हुआ गेट-टूगेदर, सफाई इतनी की जमकर हुई पोहा पार्टी

19

इंदौर: पिछले 8 साल से स्वच्छता में नंबर 1 पर बने रहने वाले इंदौर में अब टॉयलेट की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. आज वर्ल्ड टॉयलेट डे पर इंदौर में गेट-टूगेदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन बच्चों के साथ जनजागरूकता के लिए किया गया. इस अवसर पर इंदौर नगर निगम द्वारा नए शौचालय का उद्घाटन किया गया. इंदौर महापौर के अनुसार संभवत: देश में ये पहला अवसर है जब टॉयलेट परिसर में गेट-टूगेदर कार्यक्रम हो रहा है.

पिछले साल 1 लाख सेल्फी से बना था नेशनल रिकॉर्ड

इंदौर स्वच्छता के मामले में लगातार इनोवेशन के लिए चर्चित रहा है. पिछले साल टॉयलेट में एक लाख सेल्फी से साथ नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. इस वर्ष शहर के नेहरू पार्क, महाराणा प्रताप नगर, चोइथराम सब्जी मंडी और एफ सेक्टर में अलग-अलग थीम पर गेट-टूगेदर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कहीं बर्थडे सेलिब्रेशन आयोजित किया गया, तो कहीं स्वच्छता सभा आयोजित हुई. नेहरू पार्क में रैंप वॉक पेंटिंग हुई. वहीं, चोइथराम मंडी में चाय और पोहा पार्टी का आयोजन किया गया. एफ सेक्टर में हॉट और कैरम प्रतियोगिता आयोजित हुई.

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर को दी गई थी कार्यक्रम की जिम्मेदारी

शहर के 31 वार्डों में स्थानीय पार्षदों के अलावा संबंधित टॉयलेट के प्रभारी अधिकारियों ने अलग-अलग रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए. अपनी तरह के इस अनूठे आयोजन के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम कमिश्नर ने शहर के स्वच्छता एम्बेसडर चुने गए प्रतिनिधियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी.

इसमें बड़ी संख्या में स्टूडेंट और सीनियर सिटीजन के अलावा छात्र, मंडी के वेंडर और इसके अलावा स्कूली बच्चे और गरीब बस्तियों के लोगों ने हिस्सा लिया. संबंधित इलाकों के पार्षद एवं जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए. चाय और नाश्ते की भी व्यवस्था थी.

फीडबैक के लिए जिओ ट्रैकिंग से लैस है टॉयलेट

इंदौर शहर में फिलहाल 85 वार्डों में 400 से ज्यादा टॉयलेट हैं और 120 कम्युनिटी टॉयलेट है. नगर निगम द्वारा इन टॉयलेट में आधुनिक सुविधाओं के साथ हाइजीन रखने की भी पूरी व्यवस्था की गई है. फीडबैक के लिए जिओ ट्रैकिंग व्यवस्था है. इसकी मॉनिटरिंग की भी ऑनलाइन व्यवस्था है.

शहर के हर टॉयलेट में केयरटेकर की भी व्यवस्था है. यही वजह है कि शहर की स्वच्छता रैंकिंग में भी शहर के टॉयलेट के फीडबैक का बड़ा योगदान रहा है. इंदौर नगर निगम ने टॉयलेट को हाइजीन के हिसाब से अपग्रेड किया है, जिससे शहर की स्वच्छता में टॉयलेट का उपयोग निर्धारित हो सके.

इंदौर को रेड स्पॉट फ्री शहर बनाने की तैयारी

इंदौर येलो स्पॉट फ्री शहर है. अब इसे रेड स्पॉट फ्री बनाने की तैयारी है. जिसके तहत अब पान और गुटखा खाने वालों पर फोकस किया जाएगा. इसके लिए स्पिट फ्री जोन बनाए जाएंगे. वहीं थूकने के लिए एक विशेष प्रकार का कप उपलब्ध होगा, जिससे शहर को गंदगी से बचाया जा सकेगा. महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अनुसार जल्द ही इस मुहिम को शुरू किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.