Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खंडवा: मुनि श्री विशोधसागर जी का संदेश— 'आचरण ही पूजनीय है, सुविधाओं के पीछे भागकर संस्कार न भूलें' "आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे...

BLO आत्महत्या केस! सुप्रीम कोर्ट से SIR रोकने की मांग, केरल में हड़कंप, आत्महत्या के पीछे क्या है कारण?

5

SIR को लेकर विवाद फैलता जा रहा है. अब मुस्लिम लीग ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर केरल में SIR को तत्काल रोकने की मांग की है. लीग की याचिका में इस बात पर जोर दिया गया है कि SIR प्रक्रिया में शामिल अधिकारी इससे जुड़े दबाव को झेलने में असमर्थ हैं. याचिका में कन्नूर के पय्यान्नूर में BLO अनीश जॉर्ज की आत्महत्या का भी जिक्र किया गया है, जो इस संकट का एक उदाहरण है.

मुस्लिम लीग नेता पी.के. कुन्हालीकुट्टी ने पार्टी की ओर से सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. यह याचिका राज्यसभा सदस्य और वकील हैरिस बीरन ने दायर की है. केरल के राजनीतिक दल और सरकारी अधिकारी सूबे में हो रहे स्थानीय निकाय चुनावों में व्यस्त हैं. मुस्लिम लीग ने कहा है कि इन परिस्थितियों में SIR लागू करना अव्यावहारिक है. इसलिए, मुस्लिम लीग मांग करती है कि SIR प्रक्रियाओं को तत्काल निलंबित किया जाए.

एक महीने में लागू करने की योजना

चुनाव आयोग एक महीने के भीतर SIR लागू करने की योजना बना रहा है, जिसे लीग अव्यावहारिक बता रही है. याचिका में यह भी कहा गया है कि इस प्रक्रिया से बड़ी मुश्किलें पैदा हो रही हैं, जिनमें अनिवासी केरलवासी (एनआरके) भी शामिल हैं.

केरल में जल्द होने हैं विधानसभा चुनाव

केरल में अगले साल को विधानसभा के चुनाव होने हैं. जिसमें 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जाएगा. यह चुनाव राज्य की 15वीं विधानसभा के गठन के लिए होगा. चुनाव अप्रैल 2026 में होने की उम्मीद है, हालांकि आधिकारिक तिथियां अभी निर्धारित नहीं की गई हैं. चुनाव आयोग इससे पहले SIR करा रहा है.

दूसरे राज्य में भी हो रहा विरोध

बिहार के बाद देश के 12 राज्य में SIR कराया जा रहा है. जिसका विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं. बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी ने कहा है कि वह बंगाल में SIR नहीं होने देंगी. वहीं अखिलेश यादव ने बिहार में महागठबंधन की हार के पीछे भी SIR को जिम्मेदार ठहराया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.