Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सर्दियों से पहले ही तीसरी बार चंडीगढ़ की रात शिमला से ठंडी, पढ़ें Weather Report

15

चंडीगढ़ः सर्दियों का मौसम अभी शुरू ही हुआ है कि चंडीगढ़ की रातें तीसरी दफा पहाड़ों से ठंडी हो चुकी है। ट्राइसिटी में दिन का तापमान गिरकर 25 डिग्री तक नीचे आ गया है। पंचकूला में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 तो चंडीगढ़ में 26.4 डिग्री रहा।

दूसरी तरफ पहाड़ों में चटख धूप होने से तापमान ज्यादा रहता है लेकिन इस बार नवंबर के महीने में चंडीगढ़ और पंचकुला का तापमान शिमला से कम हो चुका है। पहाड़ों के बिलकुल नजदीक होने के कारण उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का असर से रातें शिमला से ठंडी हुई है। हालांकि 20 नवंबर के आसपास हलके बादल छाने के आसार के बीच दिन और रात का तापमान बढ़ेगा।

सेहत विशेषज्ञों ने बताया है कि लोग घरों से निकलते समय मास्क लगाकर निकले। दूसरी तरफ बुज़ुर्गों और छोटे बच्चों के लिए मौसम में इतना तेज उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने व बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए सावधान रहने की सलाह दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.