Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रोड एक्सीडेंट में जान गंवाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि, विश्व यादगार दिवस पर हुआ आयोजन

16

धमतरी : धमतरी में रोड एक्सीडेंट में जान गंवा देने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए कार्यक्रम हुआ.घड़ी चौक में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया.इस दौरान उपस्थित लोगों ने सड़क दुर्घटना रोकने के लिए सभी संकल्प लिया. सभी ने मौन रखकर मृत आत्माओं को शांति की प्रार्थना की. साथ ही साथ मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस कार्यक्रम में एएसपी, डीएसपी और कोतवाली थाना प्रभारी समेत गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए.

दुर्घटना से मौत होने पर होती है सामाजिक क्षति : कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने कहा कि विश्व यादगार दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ नवंबर माह के तीसरे रविवार को प्रतिवर्ष मनाता है. ब्रह्मकुमारी सरिता बहन ने सड़क दुर्घटना को अत्यंत दर्दनाक और भयावह बताया. जिससे पारिवारिक,सामाजिक, मानसिक और आर्थिक क्षति होती है. सरिता बहन ने कहा कि परिवार में किसी भी एक व्यक्ति की दुर्घटना से मौत होने पर परिवार के साथ समाज में भी इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है.

संयमपूर्वक गाड़ी चलाने की अपील : आजकल लापरवाही के साथ चलाए जा रहे वाहनों में चाहे वो किसी भी प्रकार का हो, लोगों में संयम और संतुलन का अभाव है. यही कारण है कि दुर्घटना दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. प्रतिवर्ष लाखों लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं और यदि हम सावधानी पूर्वक आत्मिक संतुलन और संयमपूर्वक गाड़ी चलाएं तो निसंदेह समाज में हम सड़क दुर्घटना को रोकथाम में सहयोग दे सकते हैं. इसके लिए अध्यात्मिकता को अपनाने के लिए जोर दिया ताकि मानसिक शांति से जीवन संतुलित हो सके.इस मौके पर पुलिस ने भी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.

जिस दिशा में ब्रह्माकुमारी बहनें समर्पण भाव से कार्य कर रही हैं, वो सराहनीय है. ना केवल पुलिस प्रशासन बल्कि संपूर्ण जनता गंभीरता से यदि यातायात नियमों का पालन करें तो हम सड़क दुर्घटनाएं रोक सकते हैं – मणिशंकर चंद्रा, एएसपी

इस अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यातायात के नियमों का पालन करके हम सब मिलकर सड़क दुर्घटना को रोक सकते हैं. डीएसपी मोनिका मरावी ने भी ट्रैफिक नियमों को ईमानदारी से पालन करने के लिए लोगों से अपील की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.