Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा! उमराह के लिए गए 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत, पूरे देश में शोक की लहर

15

सऊदी अरब में बड़ा हादसा सामने आया है. कम से कम 42 भारतीयों की मौत हो गई है. यह सभी भारतीय उमरा अदा करने के लिए सऊदी गए थे. सोमवार की सुबह बस में सवार होकर यात्री मक्का से मदीना जा रहे थे. तभी बस का डीजल टैंकर से टकराव हो गया. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार यह हादसा IST समयानुसार लगभग 1:30 बजे मुफरिहात के पास हुआ.

सूत्रों के अनुसार, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. वो सभी हैदराबाद के रहने वाले थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में लगभग 20 महिलाएं और 11 बच्चे सवार थे.

मक्का से मदीना जाने में हुआ हादसा

यह तीर्थयात्री उमराह अदा करने गए थे. मक्का में अपने अरकान (धार्मिक अनुष्ठान) पूरे करने के बाद, मदीना जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. बताया गया है कि दुर्घटना के समय कई यात्री बस में सो रहे थे. स्थानीय सूत्रों ने 42 मौतों की पुष्टि की है. आपातकालीन सेवाएं बचाव कार्य कर रही हैं.

ओवैसी ने जताया दुख

सऊदी अरब में हुई बस दुर्घटना पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, मक्का से मदीना जा रहे 42 तीर्थयात्रियों की बस में आग लग गई. मैंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास के उपमुख्य मिशनरी (DCM) अबू माथेन जॉर्ज से बात की, जिन्होंने आश्वासन दिया कि वो इस मामले की जानकारी जुटा रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा, मैंने हैदराबाद स्थित दो ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क किया और यात्रियों के विवरण रियाद दूतावास और विदेश सचिव के साथ साझा किए. मैं केंद्र सरकार से, खासकर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से अनुरोध करता हूं कि मृतकों के शव भारत लाए जाएं और अगर कोई घायल है, तो उनका बेहतर इलाज कराया जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.