Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि...

सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी का नया अवतार! सिंगर बनकर गाया शाहरुख की फिल्म का ये फेमस गाना, वीडियो हुआ वायरल

24

झारखंड अपना 25 वां स्थापना दिवस मना रहा है. झारखण्ड राज्य स्थापन दिवस के दूसरे दिन के समारोह कार्यक्रम के दौरान रांची के मोरहाबादी मैदान में हजारों दर्शक और अतिथी शामिल हुए और सजी सुरों की महफ़िल. इसी बीच एक अनोखा और यादगार पल आया, जब झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी मंच के सामने मौजूद दर्शकों के बीच से उठकर, बॉलीवुड की प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर शिल्पा राव के साथ मंच पर सजाया संगीत की महफिल.

झारखंड स्थापना दिवस समारोह के दूसरे के राजकीय कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में दर्शकों के लिए झारखंड स्थापना दिवस समारोह के सबसे यादगार क्षणों में से एक यह था, जब बॉलीवुड की दमदार प्लेबैक सिंगर शिल्पा राव मंच पर अपने स्वर का जादू बिखेर रही थीं. इसी दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कल्पना सोरेन खुद, जनता के बीच से उठकर के उत्सव के उत्साह को अपने संगीत से दुगना कर दिया.

शिल्पी राव के साथ शेयर की तस्वीरें

मुख्यमंत्री की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने शिल्पी राव के परफॉर्मेंस की तस्वीरे एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “बॉलीवुड की मशहूर गायिका और झारखंड की बेटी शिल्पा राव ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से रजत वर्ष उत्सव को यादगार बना दिया.”

साथ ही अपने उनके साथ मंच पर आने की तस्वीर का कल्पना ने कैप्शन दिया, “झारखण्ड की बेटी, मशहूर सिंगर और नेशनल अवॉर्ड विजेता शिल्पी राव के साथ मंच पर एक छोटी सी कोशिश.”

झारखंड को हुए 25 साल

झारखंड की स्थापना 15 नवंबर 2000 को हुई थी. यह भारत का 28वां राज्य है, जिसकी राजधानी रांची है. झारखंड का गठन बिहार से अलग होकर हुआ था. इसका मुख्य कारण था आदिवासी समुदायों की लंबे समय से चली आ रही मांग, जो अपनी सांस्कृतिक पहचान, भाषा, और प्राकृतिक संसाधनों पर अधिक नियंत्रण चाहते थे. क्षेत्र की आर्थिक उपेक्षा और विकास में असमानता ने भी अलग राज्य की मांग को बल दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.