Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से शहर क्यों बने बंधक? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से पूछा— 'इस जगह को बंद क्यो... झारखंड में मानसून मेहरबान: रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, गुमला और खूंटी में भारी बारिश का अलर... झारखंड विधानसभा में JPSC परीक्षा पर भारी हंगामा! बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग, सोमवार तक सद... हजारीबाग NTPC पकरी-बरवाडीह कोयला खदान देश में नंबर-1! लगातार दूसरे साल मिली 5-स्टार रेटिंग पलामू एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन: सुमित चंद्रवंशी पर 11 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज; घटनास्थल सील रांची में ब्राउन शुगर तस्करों पर शिकंजा: नागाबाबा खटाल से 2 गिरफ्तार, हजारीबाग से लाते थे नशा जमशेदपुर में 13वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस समारोह आयोजित, शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गैंगस्टर प्रिंस खान के लोकल हैंडलर पर कसा शिकंजा, रांची में राणा राहुल के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्... हजारीबाग झील सौंदर्यीकरण में ₹14 करोड़ का घोटाला? मेयर ने रोका काम, जांच कमेटी होगी गठित रांची में 77वां वन महोत्सव: CM हेमंत सोरेन का आह्वान— 'एक फलदार पौधा लगाएं, पर्यावरण संरक्षण को बनाए...

सड़क पर खूनी मंजर! ग्वालियर में Fortuner और ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर, $5$ लोगों की मौके पर मौत, कार काटकर निकाले गए शव

25

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई. ये दर्दनाक हादसा ग्वालियर-झांसी हाइवे पर मालवा कॉलेज के सामने रविवार सुबह 6:35 बजे हुआ.

सभी मृतक ग्वालियर निवासी बताए जा रहे हैं. वो MP07 CG 9006 नंबर की फॉर्च्यूनर ​​​​​में उत्तर प्रदेश के झांसी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्वालियर लौट रहे थे. कार जैसे ही मालवा कॉलेज के सामने पहुंची, मोड़ पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने आ गई.

तेज रफ्तार होने के कारण ड्राइवर, कार को नियंत्रित नहीं कर सका और कार पीछे से ट्रॉली में घुस गई. शव कार और ट्रॉली के बीच बुरी तरह फंसे हुए थे. पुलिस और स्थानीय निवासियों ने कटर मशीन की मदद से गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला.

मृतकों की हुई पहचान

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे में मृत युवकों में से दो की पहचान हो चुकी है.

1.क्षितिज उर्फ प्रिंस राजावत

2.कौशल भदोरिया

3.आदित्य प्रताप सिंह जादौन

4.अभिमन्यु सिंह

5.शिवम राजपुरोहित

पांचों युवक ग्वालियर के डीडी नगर के रहने वाले थे. मौके पर पुलिस व प्रशासनिक टीम पहुंच कर जांच में जुटी हुई है. हाईवे पर कुछ देर तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही, जिसे बाद में सामान्य किया गया.

मामले में क्या बोली पुलिस?

पुलिस के मुताबिक, कार झांसी की ओर से आ रही थी. सिकरौदा चौराहा से आगे निकली थी तभी रेत से भरा ट्रैक्टर और ट्राली उसके सामने आ गई. कार तेज रफ्तार में थी, अचानक ट्रैक्टर ट्राली के सामने आने पर कार का चालक गाड़ी पर कंट्रोल नहीं कर पाया और कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई. पुलिस की मानें तो कार के एयरबैग खुलकर फट गए हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा कि कार की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास होगी. साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार से शराब की खाली बोतल और खाली डिस्पोजेबल गिलास भी मिले हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.